क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज में जल संरक्षण का संदेश: निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, विद्यार्थियों ने दिल जीता

Lucknow
  • जल संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने ली शपथ, विजेताओं का हुआ सम्मान

लखनऊ, सरोजनीनगर। क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज में भूजल विभाग की ओर से जल संरक्षण जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालकर “जल है तो कल है” का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि आईएएस डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, निदेशक, भूजल विभाग ने कहा कि जल संरक्षण मानव अस्तित्व से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण विषय है और वर्षा जल संचयन तथा पानी की हर बूंद बचाना समय की आवश्यकता है। कार्यकारी अभियंता अनुपम ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कार्यकारी अभियंता अमोद, हाइड्रोलॉजिस्ट श्वेता, जूनियर इंजीनियर पवन और सहायक अभियंता ध्यान पाल ने भी विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। समापन पर क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज के प्रबंधक योगेंद्र सचान को सफल आयोजन और जनजागरूकता में उत्कृष्ट सहयोग के लिए आईएएस डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।