फ्यूचर टेक 2021 टेक की मदद से भविष्य को बेहतर करने पर होगी चर्चा

# ## Technology

(www.arya-tv.com)कंफेडेरशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने आज फ्यूचर टेक 2021 इवेंट की शुरुआत की है। ये इवेंट 19 से 27 अक्टूबर तक चलेगा। 9 दिन तक चलने वाले इस इवेंट में भविष्य को टेक्नोलॉजी की मदद से कैसे कनेक्ट किया जाएगा, इस पर चर्चा की जाएगी। इस इवेंट में आम लोग भी शामिल हो पाएंगे। इसके लिए CII ने एक रजिस्ट्रेशन लिंक भी शेयर किया है।

इवेंट में क्या-क्या होगा?

दिन तारीख क्या होगा?
पहला दिन 19 अक्टूबर इनॉगरल डे
दूसरा दिन 20 अक्टूबर डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर डे
तीसरा दिन 21 अक्टूबर डिजिटल स्ट्रैटजी डे
चौथा दिन 22 अक्टूबर इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन डे
पांचवां दिन 25 अक्टूबर डेटा एंड एल्गोरिदम डे
छठा दिन 26 अक्टूबर PSU डे
सातवां दिन 27 अक्टूबर डिजिटल सिक्योरिटी डे

23 और 24 अक्टूबर को इवेंट में रेस्ट डे रहेंगे। इन दोनों दिन किसी तरह के इवेंट का आयोजन नहीं किया जाएगा।

इवेंट में आम लोग भी टेक्नोलॉजी से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर अपनी राय रख सकते हैं। हालांकि, इवेंट में शामिल होने के लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही वे अपनी राय रख पाएंगे। इसके लिए इस प्रोसेस को फॉलो करना होगा…

  • सबसे पहले www.ciihive.in/SignUp.aspx?EventId=FUTURETECH लिंक को ओपन करें।
  • इस लिंक से एक रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जाएगा। यदि रजिस्ट्रेशन हो चुका है तब आप लॉगइन करके इवेंट में शामिल हो जाएंगे।
  • नए यूजर को रजिस्ट्रेशन के लिए पार्टिशिपेंट टाइप सिलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद अपने नाम, पद, संस्था, मोबाइल, ईमेल की डिटेल देना होगी।
  • आखिर में कैप्चा डालकर साइनअप करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद ईमेल आईडी से लॉगइन कर पाएंगे।