चंद्रबाबू नायडू के आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर, यहीं लगाते थे जनता दरबार

National UP

आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के अमरावती स्थित बंगले से सटी ‘प्रजा वेदिका’ को तोड़ दिया गया है। रेड्डी सरकार ने इस इमारत को अवैध बताया था। इसको लेकर कुछ दिन पहले ही आदेश दे दिए गए थे।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू इस बिल्डिंग में अधिकारियों, पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग के साथ जनता दरबार भी लगाते थे।

टीडीपी कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि मौके पर पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने बिल्डिंग को तोड़ने के लिए एक जेसीबी, 6 ट्रक और 30 मजदूर लगाए हैं।

‘प्रजा वेदिका’ को अमरावती कैपटल डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने बनवाया था। बताया जा रहा है कि इसका निर्माण नदी तट पर ‘ग्रीन’ नियमों के खिलाफ हुआ है। इसे बनवाने में 8 करोड़ रुपए लगे थे।