इस मुस्लिम देश के नोट में छपी है गणपति की तस्वीर

# International

आज से गणेश चतुर्थी का महापर्व शुरू हो गया है। देशभर में गणपति का स्वागत धूमधाम से किया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो कुछ ही लोगों को पता है। दुनिया में मुस्लिम आबादी वाला एक ऐसा देश है जहां गणेश जी की तस्वीर नोट पर छपी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोट में छपी है तस्वीर
इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहा जाता है। यहां के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर है। दरअसल भगवान गणेश को इस मुस्लिम देश में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना गया है। खास बात ये है कि इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है और सिर्फ तीन फीसदी हिन्दू आबादी है।

नोट पर गणपति की तस्वीर की खासियत
इंडोनेशिया के इस 20 हजार की नोट पर सामने वाले हिस्से में भगवान गणेश की तस्वीर है जबकि पीछे वाले हिस्से में क्लासरूम की फोटो छपी है। जिसमें छात्र और शिक्षक की तस्वीरें हैं।

भगवान गणेश की तस्वीर छापने का कारण
दरअसल कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से पटरी पर से उतर गई थी। इसके बाद वहां पर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया गया था जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। इसको छापने के पीछे आर्थिक चिंतको का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी और बाद में ऐसी ही कुछ देखने को मिला था।