यूथ हॉस्टल आगामी 2 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में एक साथ रक्तदान करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करायेगा

Lucknow
  • यूथ हॉस्टल आगामी 2 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में एक साथ रक्तदान करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करायेगा
  • विषम परिस्थिति में खोजे जा रहे हैं पर्यटन के नए रास्ते :जे.पी शर्मा
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना को लेकर होगी पेन्टिंग व फोटोग्राफी प्रदर्शनी:एस.एन.लाल 

(www.arya-tv.com)‘यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसका विषय था ‘कनेक्टिंग यूथ हॉस्टलर इन उत्तर प्रदेश’ मीटिंग का सफल संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज जोहरी जी ने किया। इस मीटिंग में राष्ट्रीय स्तर से राष्ट्रीय चेयरमैन एस. वेंकट सीईओ रुपेश पांडे सहित उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के के सभापति जयप्रकाश शर्मा जी ने संबोधित किया। इस मीटिंग के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के पदाधिकारी, इकाईयों के चेयरमैन एवं सेक्रेटरी ने भाग लिया।

मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय चेयरमैन ने अपने संबोधन में राज्य शाखा और इकाइयों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस कोरोना बीमारी के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान सभी ने बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यो का दायित्व का निर्वहन करते हुए समाज को मैं अपना योगदान दिया। इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की जानी चाहिए। विशेषकर उन्होंने कानपुर कैंट इकाई, शान-ए-अवध इकाई, बलरामपुर इकाई एवं साकेत इकाई का जिक्र करा जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पूरे भारत से यूथ हॉस्टलर ने सहयोग करके लगभग 1 लाख 82 हजार की धनराशि कोविद -19 फंड में जमा की है। जिसे आते हुए समय में पूरे भारत में सामाजिक कार्यों हेतु खर्च की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस को 10000 मास्क, 5000 डीओपी दिल्ली, 27000 मुख्यमंत्री उत्तरांचल को फ्री ऑफ कॉस्ट दिए गए हैं। साथ ही साथ उन्होंने बताया इस कोविड-19 फंड को वेंटिलेटर के लिए जरी, कसोल, साकरी, देहरादून, लद्दाख जैसे दुर्गम और रिमोट एरियों में यूथ हॉस्टल द्वारा बनाई गई कमेटी के द्वारा खरीदारी कर बांटे जाएंगे। इस संदर्भ में जल्द ही फैसला किया जाएगा। उन्होंने आगे ये भी बताया कि यूथ हॉस्टल आगामी 2 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में एक साथ रक्तदान करके गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड दर्ज करायेगा

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज जौहरी ने बताया कि 2 और 3 दिन के छोटे-छोटे प्रोग्राम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंसूरी, शिमला, नैनीताल, लोनावाला, भुनेश्वर, पुरी, हैदराबाद, ऊटी, मुन्नार मैसूर आदि टूरिस्ट जगहों में शुरुआत किए जा रहे हैं। यह प्रोग्राम अधिकतर 2 दिन और तीन रातों के लिए होंगे। जिसमें शुक्रवार को रिपोर्टिंग और सोमवार को सुबह चेक आउट हो जाएगा। इस पारिवारिक फैमिली प्रोग्राम में अधिक से अधिक 15 फैमिली भाग लेंगी। इस समय यूथ हॉस्टल के इंडिया में 15 लाख 50 हजार से भी अधिक केवल आजीवन सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश से कोविड-19 फंड में रु 41,000 से दिए गए थे। जिसमें 21,000 शान-ए-अवध इकाई एवं उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा रु 20,000 राष्ट्रीय फंड में जमा किए थे। इसकी सभी पदाधिकारियों ने बहुत सराहना की। इसके लिए शान-ए-अवध के सभी सदस्य धन्यवाद के काबिल है।

जे.पी. शर्मा जी ने अयोध्या में फैमिली प्रोग्राम करने का करने की घोषणा की। जिसे साकेत इकाई के सहयोग से आयोजित करा जाएगा। मनोज जोशी ने बताया कि उज्जैन इकाई द्वारा एक डांस कंपटीशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 5 मिनट का डांस वीडियो बनाकर भेजना है। इसके लिए यूथ हॉस्टल की कम से कम 1 साल की मेंबरशिप लेना अनिवार्य होगी।

‘लखनऊ की शान-ए-इकाई चेयरमैन एस.एन. लाल ने बताया कि अगस्त में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना को लेकर होगी पेन्टिंग व फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें सोशल मीडिया का ही सहारा लिया जायेगा। जिसमें कई नगरों से पेन्टिंग व फोटोग्राफ मेल द्वारा पहुॅंच चुके हैं। शान-ए-अवध के सचिव पंकज श्रीवास्तव ने ने जानकारी दी रु 21000 कोविड-19 फंड के लिए दी गयी, सहयोग राशि एवं रु 13000 की जा रही मेंबरशिप डी.डी. की जानकारी, लगातार प्रवासियों के लिए गए कार्यों की जानकारी, लॉकडाउन के दौरान मोटिवेशन, रक्तदान, कोरोना वायरस प्रमाण पत्र सहित अन्य जानकारी सभी राज्य पदाधिकार इकाइयों के चेयरमैन व सेक्रेटरी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों को विस्तृत रूप से दी गई। जिसकी सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने जमकर तारीफ करी।

यूथ हॉस्टल हॉस्टल एसोसिएशन आगामी 2 अक्टूबर को रक्तदान दिवस के रूप में पूरे इंडिया में से मनाया जाएगा जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित कर लोगों से रक्तदान करवाया जाएगा साथ-साथ कोशिश की जाएगी कि एक गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बने। एक दिन में रिकॉर्ड यूनिट 1 दिन में इकठ्ठा किया गया। इसका एक प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकें। इसकी एक मुहिम से चलाई जाएगी। जिसमें सभी राज्यों के पदाधिकारीयों से अनुरोध किया गया कि वह सोशल मीडिया के द्वारा इसका अधिक से अधिक प्रचार करें और भाग ले और और अपना पूरा सहयोग प्रदान करें इसकी गाइडलाइन जल्द ही जारी की जाएगी।