“आपका विधायक आपके द्वार” से सरोजनीनगर में जनता को त्वरित राहत: डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow
  • स्वास्थ्य, सहायता और युवाओं को प्रोत्साहन पर विशेष जोर, 165वें शिविर में कई समस्याओं का समाधान

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा, बिजनौर में आयोजित 165वें “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के साथ स्वास्थ्य सेवाओं और युवाओं को प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया गया। यह आयोजन राजेश्वर सिंह के निर्देशन में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सड़क, नाली, पुलिस, पार्क सौंदर्यीकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता, हैंडपंप, आयुष्मान कार्ड और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल रहीं। इनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को तत्काल राहत दी गई।

स्वास्थ्य सेवाओं में पहल
शिविर में 53 बुजुर्गों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 30 को चश्मे वितरित किए गए। साथ ही शंकर, नारायण और कलावती के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मेधावियों का सम्मान
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के चार मेधावी छात्रों—अंजली शुक्ला (77.33%), अभिषेक साहू (83.3%), देव वर्मा (70.4%) और संध्या रावत (78.4%)—को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा
कार्यक्रम में 115वें गर्ल्स यूथ क्लब और 179वें बॉयज यूथ क्लब का गठन कर युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर राजीव मिश्रा, मुकेश मौर्य, हनुमान पाल, दीपेंद्र सिंह, हिमांशु पचौरी, मनीष साहू, प्रेम भारती, नीतू, नंदलाल, वीके सिंह, राजपति शुक्ला, गुरु प्रसाद, सुरेश मौर्य, दीपेंद्र मौर्य, फूल दुलारी, सुमन, मंजुला, गोमती, शीला, पिंकी रावत, संत शरण इंद्रेश सिंह, संपत्ति यादव, रामप्रसाद, विमला, रजाना, गजराज, कलावती, सुमन और मनोज कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।