- अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक, यज्ञोपवीत समारोह की सफलता पर समीक्षा
लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक सनातन धर्म मंदिर, चन्द्र नगर आलमबाग में आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में संपन्न सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर कोमल द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम की भव्य सफलता संगठन के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। एडवोकेट दया शंकर पाण्डेय, सुधांशु शुक्ल, गोविन्द मिश्र, गोपी कृष्ण पाठक और वन्दना तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. अवस्थी और राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल को दिया। वहीं दया शंकर पाण्डेय ने कार्यक्रम के दौरान हुई कुछ असुविधाओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।
राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्र, विजय मिश्र, शिव कुमार शुक्ला और शैलेन्द्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने 29 अप्रैल को अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली में शाम 5 बजे आयोजित होने वाली बैठक में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी और अवधेश अवस्थी ने मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इसके तहत वर्तमान वर्ष में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण ब्राह्मण छात्र-छात्राओं के अंकपत्र 12 जुलाई तक जमा करने का निर्णय लिया गया।
