कट्‌टरवादी हिंदू नेता और सांसद वरुण; 20 साल बाद होंगे नेशनल लीडर

# ## National

(www.arya-tv.com)  पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वरुण को भाजपा में हिंदुत्व का कट्टर चेहरा माना जाता है। यही वरुण 20 साल बाद नेशनल लीडर होंगे। कठिन समय में भाजपा के लिए तारणहार की भूमिका में आ सकते हैं। म

 मीन राशि के हैं वरुण

ज्योतिष के अनुसार वरुण मीन राशि के हैं। लग्न राशि तुला है। कुंडली में मंगल-राहु 11वें स्थान, सूर्य-बुध और केतु 5वें स्थान में हैं। यहां केतु सूर्य और बुध की ताकत को छीन रहा है। इसलिए वरुण भाजपा में स्थाई नहीं हैं। हालांकि यूपी के विधानसभा चुनाव में उन्हें नजरअंदाज करना भाजपा की बड़ी भूल जैसा है। वो चुनाव में मददगार साबित हो सकते हैं। उनकी कुंडली में शुक्र और चंद्र बहुत मजबूत है।

भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए वरुण का अहम रोल

इसलिए 2023 के बाद उनका नाम और कद काफी ऊपर तक जाएगा। भविष्य में 15 साल के बाद भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए वरुण का अहम रोल होगा। वो किसी पार्टी विचारधारा के गुलाम नहीं रह सकते हैं। उनके लिए अहम ये भी है कि लोकसभा चुनाव वो जीतते रहेंगे। 20 साल बाद लोगों की आवाज बनकर उभरेंगे। भाजपा के नेशनल लीडर होंगे। पार्टी में संकटमोचक की भूमिका में होंगे।

विधानसभा चुनाव 2022 में भास्कर प्रतिदिन दिग्गज नेताओं के कल, आज, कल के बारे में आपको बताएगा। इस प्रस्तुति में आने वाले कल में भाजपा सांसद वरुण गांधी की तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से तैयार किया गया है।