आर्यकुल कालेज में युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Lucknow

(www.arya-tv.com)सरोजनीनगर स्थि​त आर्यकुल ग्रुप ऑफ कालेज में युवा दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आर्यकुल के प्रबंध निदेशक डॉ.सशक्त सिंह, ABVP  के लखनऊ दक्षिण के जिला संगठन मंत्री रजत सिंह रैकवार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्प अपर्ण कर किया गया। छात्र—छात्राओं को अपने संबोधन में डॉ.सिंह ने बताया कि भारत आज तो विश्व गुरू बन ही गया है पर इसकी शुरूआत स्वामी जी ने पहले ही कर दी थी। स्वामी जी एक प्रखर वक्ता थे उन्होंने भारत का नाम विदेशों में बहुत रोशन किया और बाहर के देशों को यह बता दिया कि भारत किसी से कम नहीं है।

इसके साथ ही संगठन मंत्री रजत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी जी व्यक्तित्व से हमारे छात्र—छात्राओं को सीखना चाहिए। उन्होंने एबीवीपी संगठन के बारे में छात्र—छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही मंच संचालन कर रहे ABVP के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शंतुल्य शुक्ल ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आशियाना ईकाई के उपाध्यक्ष डॉ.अजय शुक्ला,नगर सह मंत्री रणन्जय शुक्ला,सोशल मीडिया संयोजक वैभव सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।