महिलाओं ने डांडिया व गरबा नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी : उड़ान डांडिया उत्सव 

Lucknow
(www.arya-tv.com)लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आज शाम गैलेक्सी पैराडाइज बैन्क़्वेट मानस विहार इन्दिरा नगर लखनऊ में आयोजित उड़ान डांडिया उत्सव में महिलाओं ने डांडिया व गरबा नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी।
भक्ति संगीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ गौरी-गणेश पूजन के उपरान्त मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी नम्रता पाठक, भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव, लोक नृत्यांगना सरिता सिंह ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया। 
समारोह में सविता, श्वेता, श्रद्धा, उपमा, रिता, गरिमा, जानवी, गिरीश कुसुम पांडे, अनुपमा, कल्पना और रुचि ने झूमे रे झूमे रे गोरी डांडिया में झूमे रे गोरी पर आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।
मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त सरिता सिंह के नृत्य निर्देशन में कीर्ति, प्रियम, भारती, रचना, आभा, सीमा, शिल्पी, सुमन, बीनू, मोना, रोली संग अन्य महिलाओं व युवतियों ने ढोल बाजे ढोल बाजे की ढोली तारो ढोल बाजे, नगाड़ा संग ढोल बाजे जैसे  अन्य दिलकश फिल्मी – गैर फिल्मी गीतों पर गरबा नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध किया। धन्यवाद ज्ञापन सरिता सिंह और मंच संचालन मनीष पंडित ने किया।