आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, तीन दिन होगी झमाझम बारिश

Environment UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अगले 24 घंटे के अंदर आपको उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार 1 से लेकर 3 अगस्त तक तीन दिन झमाझम बारिश होगी। शनिवार को भी ठंडी हवाएं चलेंगी। लगातार हो रही मानसूनी बारिश का दौर अभी आगे भी जारी रहेगा।

लखीमपुर खीरी व शाहजहांपुर सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के अनुसार अब उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना और बढ़ गई है। शुक्रवार को 47.8 मिमी. बारिश रिकार्ड़ की गई। जबकि दक्षिण पश्चिम की ओर 4.8 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। प्रदेश के सर्वाधिक तापमान वाले जिले लखीमपुर खीरी(35.5 डिग्री सेल्सियस) व शाहजहांपुर (35.5 डिग्री सेल्सियस) रहे। जबकि सबसे ठंडा 17.8 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ जिला रहा। 47.8 मिमी. बारिश के साथ तापमान स्थिर बना हुआ है। हवाएं बंगाल की खाड़ी की ओर अग्रसर हैं। जिससे प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है और इन्हीं हवाओं के चलते नगर समेत प्रदेश भर में बारिश की स्थिति बनी है।

तीन दिनों तक बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक ड़ॉ. एसएन पाण्डे़य सुनील ने बताया कि चक्रवाती हवाओं को क्षेत्र प्रदेश के ऊपर बनने से बारिश की उम्मीदें और बढ़ी हैं। संभव है कि अगले तीन दिनों तक कभी फुहार तो कभी झमाझम बारिश हो सकती है।