मौसम वैज्ञानिक बोले- जनवरी में हर दिन टूटेंगे रिकॉर्ड

# ## Environment

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश पहाड़ों जैसी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो लखनऊ में 7.1 और मुजफ्फरनगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो 2013 के बाद अपने न्यूनतम स्तर पर है। कानपुर का अधिकतम तापमान एक झटके में 5 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। यहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सूरज के ताप पर सर्द हवाएं हावी हैं। लखनऊ में शाम होने से पहले ठंड और बढ़ गई।

मंगलवार और बुधवार को कोल्ड वेव

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को कोल्ड वेव चलेंगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय सुनील ने बताया कि अभी आने वाले दिनों में मौसम संबंधी और रिकॉर्ड कायम हो सकते हैं। जनवरी माह में भीषण ठंड का दौर निरंतर जारी रहेगा। शीत लहर के साथ गलत और भी प्रभावी होने की संभावना है। लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।

लखनऊ में सर्द हवाओं ने किया परेशान

राजधानी लखनऊ में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इससे पहले सोमवार दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप निकली, जिससे ठंड से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। यहां दोपहर का तापमान 15.4 (-6.2) व न्यूनतम तापमान 7.1 (-0.4) डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।