कोरोना को भगाने के लिए युद्ध स्तर सफाई अभियान चलाया गया: नगर आयुक्त

Lucknow
  • कूड़ा न उठाने पर इकोग्रीन के कर्मचारियों को निलंबित किया गया,साथ ही नगर निगम के अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से काटने के आदेश दिये गये

(www.arya-tv.com)कोरोना का लखनऊ से संपूर्ण विनाश करने के​ लिए नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने युद्ध स्तर पर सफाई और सैनिटाइजेशन कार्य का अभियान लगातार करा रहे हैं। श्री द्विवेदी मौके पर स्वयं खड़े हो कर इस अभियान को अपने सामन ही करवाते हैं। इसी क्रम में जोन 03 क्षेत्रान्तर्गत वार्ड अयोध्यादास प्रथम और द्वितीय में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं सफाई हेतु जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

संचालित किये गए विशेष सफाई अभियान का निरिक्षण स्वयं नगर आयुक्त महोदय द्वारा किया गया। इस अभियान में अयोध्या दास प्रथम एवं द्वितीय वार्ड के सभी मुख्य मार्ग,छोटी गलियों की सफाई,नाले- नालियों की सफाई,सिल्ट का उठाना एवं कूड़े एवं मलबे का निस्तारण किया गया। अभियान के तहत रहवासियों को विशेष सफाई रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

इसी के साथ अयोध्यादास-प्रथम तथा अयोध्यादास-द्वितीय वार्ड में नगर निगम के समस्त जोन के 100-100 सफाई कर्मचारी, सफाई सुपरवाईजर सहित सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों द्वारा गहन सफाई कार्य सम्पादित कराया गया। इस अभियान में अयोध्यादास-प्रथम एवं अयोध्यादास-द्वितीय वार्ड के सभी मुख्य मार्ग, छोटी गलियों, नाले-नालियों की सफाई, सिल्ट का उठाना एव कूडे़ व मलबे का निस्तारण कराया गया।

  • अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटा गया

निरीक्षण के दौरान स्थल पर अनुपस्थित पाये जाने के क्रम में जोनल अधिकारी-2 विरेन्द्र कुमार एवं कर निरीक्षक, जोन-4 सुनील कुमार त्रिपाठी एंव राजस्व निरीक्षक पंकज पटेल, राजेन्द्र, आशीष कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ इन सभी के एक-एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से काटा गया। जोन-03 के अयोध्यादास प्रथम वार्ड के सफाई पर्यवेक्षक राजेश कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने एंव आवंटी क्षेत्रा में गंदगी पाये जाने पर 15 दिन का वेतन काटा गया।

  • कूड़ा न एकत्रित करने पर नगर आयुक्त सख्त,कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया गया

निरीक्षण के दौरान नगर निगम क्षेत्रों में घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने वाली संस्था ईको ग्रीन के कार्यो का सत्यापन करने पर पता चला कि ईको ग्रीन द्वारा पूरे क्षेत्रा में कूड़ा एकत्र करने के लिए मात्रा दो वाहन प्रयोग में लिये जा रहे है और वह भी सप्ताह में दो बार ही आते हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त ने ईको ग्रीन संस्था के जोन-03 प्रभारी रितेश सिंह एंव उपरोक्त दोनो वार्ड के वार्ड प्रबन्धक आदिल एंव अली रजा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए ईको ग्रीन संस्था पर 1 लाख का अर्थदण्ड आरोपित करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार अयोध्यादास-प्रथम में सफाई व्यवस्था सन्तोषजनक न पाये जाने पर क्षेत्रा में तैनात कार्यदायी संस्था वर्षा इंटरप्राईजेज पर 20 हजार एवं अयोध्यादास-द्वितीय वार्ड में कार्यरत कार्यदायी संस्था लायन सिक्योरिटी गार्ड पर सफाई कार्यो में लापरवाही बरतने, नालियो में अत्यधिक सिल्ट जमा होने एंव वार्ड की सफाई हेतु आवंटित कर्मचारियों से कम कर्मचारी लगाये जाने पर 4 लाख का अर्थदण्ड लगाया गया। उपरोक्त वार्ड की विशेष सफाई अभियान में 30 टाटा एस, 02 रोबोट, 06 डी0आई0 वाहन, 03 हाइवा, 02 जे0सी0बी0 के साथ 08 ट्रकों का प्रयोग करते हुए साफ किये गये लगभग 50 टन कूड़े के साथ ही जगह-जगह एकत्रा लगभग 10 टन मलबे को हटवाया गया। आम जनमानस को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु वाहनों पर लगे माइक द्वारा जागरूक करने का कार्य भी पूरे कार्यक्रम के दौरान चलता रहा।