वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की बैठक, सांसद कौशल किशोर रहे मौजूद

Lucknow

सरोजनीनगर । राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनु० मो० के निर्देशानुसार, कानपुर क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र व पश्चिम क्षेत्र की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। यह बैठक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चली जिसमे कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान के साथ 62 पदाधिकारी, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र जाटव के साथ 46 पदाधिकारी व ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष पंकज पबार के साथ 22 पदाधिकारी व संचालक अजय सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा अनु० मो० उ० प्र० ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा भाग लिया।

विनोद कुमार सोनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुबेर सिंह अगरिया , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम चन्द्र कनौजिया, राष्ट्रीय मंत्री, कौशल किशोर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री कॉरोना राहत कोष, मास्क वितरण, कोरोना योद्धा सम्मान, खाद्यान्न वितरण, प्रवासी श्रमिक की घर वापसी कैंप लगाकर भोजन वितरण आदि पर विस्तृत मार्गदर्शन व समीक्षा की।

कॉन्फ्रेंसिंग का संचालन अशोक वर्मा गोपार, शेष नाथ आचार्य, डी पी भारती प्रदेश महामंत्री द्वारा किया गया।