(www.arya-tv.com) कौन है विक्की? जिसके प्यार में पागल हो गई तीन बच्चों की मां। रजिया से बन गई नैना। आखिर क्या है ऐसा विक्की में जिसके लिए वो उसकी दीवानी है। शायद यह सवाल आपके मन में कौंध रहे होंगे। आइए हम बताते है कि विक्की कौन है? और उसके प्यार में पागल रजिया ने क्या किया?
दरअसल युवक के साथ तीन बच्चों की मां की यह प्रेम कहानी यूपी के बदायूं जिले की है। यहां के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला इसी क्षेत्र मेें रहने वाले विक्की नाम के युवक पर फिदा है। चूकि विक्की युवा है और हम उम्र है। इसके साथ ही विक्की यही प्राइवेट तौर पर जाॅब करता है। जबकि विक्की पर फिदा इस महिला का पूरा परिवार है। जिसमें उसका पति व तीन बच्चे है।
विक्की से रजिया की मुलाकात कब प्रेम में तब्दील हो गई इस बात का किसी को पता ही नहीं चला। तीन बच्चों की मां रजिया उसके प्रेम में इस कदर दीवानी हुई कि उसके पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। अचानक गायब हुई पत्नी जब चार दिन बाद खुद कोतवाली पहुंची तो वह हैरान रह गया। अब उसकी पत्नी रजिया नहीं बल्कि उसकी मुलाकात नैना से हुई। जो सिर्फ विक्की के साथ रहना चाहती है।
रजिया करीब चार दिन पहले पति सहित किसी को बिना कुछ बताए अचानक घर से गायब हो गई। उसके पति ने उसे सब जगह खोजा। जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो उसने पत्नी की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करा दी। चार दिन बाद उसकी पत्नी रजिया खुद कोतवाली पहुंच गई। जिसके बाद उसने पुलिस को बताया कि वह विक्की से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है ।यह जानकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
पति सहित अन्य परिजन कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाल ने रजिया और उसके परिजनों को बातचीत करने का पूरा मौका दिया। लेकिन रजिया राजी नहीं हुई। जिसके बाद रजिया ने एक और राज खोला। रजिया ने बताया कि उसने विक्की से मंदिर में शादी कर ली है। अब वह नैना है। जल्द ही वह कानूनी कार्रवाई कर कोर्ट में भी शादी करेगी। यह सुनकर उसका पति और परिजन बिना कार्रवाई किए कोतवाली से घर लौट गए। वहीं मामले में अब महिला पुलिस की देखरेख में है।जिसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।