लखनऊ में सिनेमा हाल शुरू:PVR और INOX की 13 स्क्रीन के पहले शो में 100 से भी कम दर्शक पहुंचे

Lucknow

(www.arya-tv.com) चार महीने बाद शुक्रवार से सिनेमा हॉल शुरू होने शुरू हो गए हैं। यहां कुल 57 स्क्रीन में से पहले दिन आईनॉक्स और पीवीआर की 13 स्क्रीन पर फिल्में दिखाई गईं। हालांकि 3 महीने बाद शुरू हुए सिनेमाहाल में पहले दिन के पहले शो में दर्शकों की संख्या 100 से भी कम रही। दर्शकों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। बुखार, सर्दी-खांसी के लक्षण वालों को एंट्री नहीं दी जा रही है। दर्शकों के मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जा रहे हैं।

आईनॉक्स (रिवर साइड, क्राउन और उमराव) की 9 स्क्रीन पर शो चल रहे हैं। इनमें 3 फिल्में हैं गाॅडजिला, मॉर्टल कांबेट और मुंबई सांगा। पीवीआर (साहू हजरतगंज) की 4 स्क्रीन में भी गॉडजिला और मॉर्टल कांबेट के शो दिखाए जा रहे हैं।

पीवीआर यूपी के इंचार्ज पवन सिंह बताते हैं कि उनके यहां लखनऊ में केवल साहू सिनेमा सेंटर ही चलाया जा रहा है। इसमें दोपहर 12.30 बजे से शो शुरू होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पहले दिन करीब 20 से 25 फीसदी टिकट बुक हुए है। बताया कि उनके पास अभी दो फिल्में है। दोनों ही फिल्में हॉलीवुड की हिंदी डब मूवी है।

ज्यादातर स्क्रीन पर गॉडजिला और मॉर्टल कांबेट

आईनॉक्स (रिवर साइड, क्राउन और उमराव) की 9 स्क्रीन पर शो चल रहे हैं। इनमें 3 फिल्में हैं गाॅडजिला, मॉर्टल कांबेट और मुंबई सांगा। पीवीआर (साहू हजरतगंज) की 4 स्क्रीन में भी गॉडजिला और मॉर्टल कांबेट ही चल रही है।

पहले शो में सिर्फ 3 दर्शक

पहले शो में आईनॉक्स रिवर साइड में सिर्फ 3 दर्शक पहुंचे। जबकि पीवीआर साहू (हजरतगंज) में 28 लोग लोग थे। हर स्क्रीन की क्षमता औसत 200 दर्शकों की है। अगले शो के लिए भी यहां 30 सीटों से ज्यादा बुकिंग नहीं थी। यही हाल दूसरी स्क्रीन का भी है।

अभी एक सप्ताह इंतजार करेंगे

शहर में नॉवेल्टी और फन सिनेमा ने अभी अपने यहां शो नहीं चलाने का फैसला किया है। नाॅवेल्टी के मालिक ने बताया कि वह लोग शनिवार, रविवार बंदी खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार से बात चल रही है, सब ठीक रहा तो अगले कुछ दिनों में यह छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। शनिवार, रविवार बाजार खोलने की मांग को लेकर व्यापार मंडल भी शासन को पत्र लिख चुके हैं।

80% दर्शक आएंगे तभी चल पाएंगे शो

मल्टीप्लेक्स को खोलने की इजाजत राज्य सरकार ने करीब एक महीने पहले 2 जुलाई को ही दे दी थी, लेकिन कोविड-19 के नियमों को देखते हुए मल्टीप्लेक्स वालों ने स्क्रीन चालू नहीं की थी। अब एक बार फिर दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए कुछ सिनेमा हॉल मालिकों ने स्क्रीन शुरू करने का फैसला किया है। अगर बुकिंग 80 फीसदी तक जाती है तो शो चलेंगे।

दर्शकों के लिए क्या गाइडलाइन

  • .मास्क बिना एंट्री नहीं
  • सर्दी-खांसी बुखार होने पर एंट्री नहीं
  • दर्शकों को सिनेमाहाल में दर्ज कराना होगा अपना मोबाइल नंबर