US पार्क में 4 दिन में दूसरी बार फायरिंग:लॉस एंजलिस में 2 की मौत

# ## International

(www.arya-tv.com)अमेरिका में लॉस एंजलिस के पास सैन पेड्रो शहर में गोलीबारी हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेक पार्क में आयोजित एक कार शो के दौरान फायरिंग हुई। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगो घायल हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारी केली मुनिज ने कहा- प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन से लगता है कि दो गुटों के बीच पहले मामूली विवाद हुआ। जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे पर गोलियां चला दीं। हमने पूरे इलाके को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

4 दिन पहले एक परिवार को निशाना बनाया था
ईस्टर्न आयोवा के एक पार्क में शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई थी। इसमें एक ही परिवार के 3 लोग मारे गए थे। हालांकि इस हमले को अंजाम देने वाले 23 साल के संदिग्ध ने खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली थी। पुलिस को उसकी लाश पार्क में ही मिली। उसकी पहचान एंथोनी ऑरलैंडो शेरविन के रूप में हुई।

आर्म्ड सिविलियन के पास थी हैंडगन
इसोन ने कहा- प्राइमरी इनवेस्टिगेशन से पता चला है कि जिस व्यक्ति ने हमलावर पर गोली चलाई उसके पास हैंडगन थी। इंडियाना में हैंडगन रखने पर कुछ प्रतिबंध हैं। क्रिमिनल बैकग्राउंड और 18 साल से कम उम्र के लोग हैंडगन नहीं रख सकते हैं। हम जांच कर रहे हैं कि हमलावर पर फायरिंग करने वाले की उम्र कितनी थी और उसका क्या बैकग्राउंड है।

हॉलिडे पार्टी में हुई थी फायरिंग
इसके पहले 5 जुलाई को इंडियाना में हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग हुई थी। इसमें 10 लोगों को गोली लगी थी, जिसमें से 3 की मौत हो गई थी। वहीं, 4 जुलाई को शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें 7 लोग मारे गए थे।