10 जिलों में 40 के पार पहुंचा पारा, आगरा, झांसी और अलीगढ़ सबसे गर्म

Environment

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के लोगों को फिलहाल 9 दिन तक गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि मौसम विभाग कह रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 जुलाई से पहले ज्यादा बारिश होने की संभावना कम है। हां, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में थोड़ी बहुत बारिश होगी। इससे कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी, लेकिन बाद में उमस बढ़ने की भी संभावना है।

अगर तापमान देखें तो प्रदेश के 10 जिले ऐसे हैं जहां आज पारा 40 से ज्यादा पहुंच गया है। सबसे गर्म आगरा, झांसी और अलीगढ़ है। आगरा में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि अलीगढ़ में 43.2 और झांसी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ के लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। यहां अधिकतम पारा 39.5 डिग्री दर्ज हुआ। प्रयागराज में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

यूपी के इन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी

जिले अधिकतम तापमान
आगरा 43.7
अलीगढ़ 43.2
झांसी 43.0
बांदा 42.08
हरदोई 41.2
कानपुर नगर 41.5
फतेहपुर 40.8
शाहजहांपुर 40.2
बिजनौर 40.0
फर्रुखाबाद 40.8
मेरठ 40.4

10 जुलाई के बाद बारिश की संभावना
वायु मंडल में रुकने वाले ऊर्जा का सामान्य स्तर 50 से बढ़कर 84% तक पहुंच गया। आने वाले तीन दिनों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 9 जुलाई तक लोग गर्मी से परेशान रहेंगे। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगा। 10 जुलाई से बारिश का सिलसिला शुरू होगा और तापमान में गिरावट आना शुरू होगी।

झांसी में सबसे ज्यादा रही गर्मी
बुधवार को झांसी जिले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 6.7 डि़ग्री ऊपर था। जबकि झांसी में ही रात का न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। राजधानी लखनऊ के लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। यहां अधिकतम पारा 39.5 डिग्री दर्ज हुआ।

बुंदेलखंड क्षेत्र में मौसम बदलने के आसार
मौसम विभाग ने गुरुवार को बुदेलखंड क्षेत्र में मौसम बदलने के आसार बताए हैं। जिसमें चित्रकूट और बांदा जिला शामिल है। इसके अलावा अन्य चार जिलों में इसका असर दिखाई पड़ सकता हैं।