UP Election 2022 Analysis: पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बूथ पर कांग्रेस को सिर्फ 14 वोट

Bareilly Zone Kanpur Zone UP

(www.arya-tv.com) देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस का यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उसका यह हाल क्यों है और उसका भविष्य क्या है? ये कांग्रेस के लिए गंभीर सवाल बनकर खड़े हैं।

कांग्रेस का दम कितना रह गया है, यह फर्रुखाबाद सदर सीट के नतीजे से समझ सकते हैं। यहां कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कुल 2045 वोट पा सकीं। पार्टी पदाधिकारियों के बूथों पर भी उन्हें वोट नहीं मिले। मुस्लिम बहुल एक भी बूथ पर 50 वोट का आंकड़ा भी पार नहीं हो सका। दूसरी ओर कायमगंज में जहां सलमान खुर्शीद का गांव है, वहां कांग्रेस का और बुरा हाल रहा। सलमान के बूथ पर ही पार्टी को महज 14 वोट मिले जबकि गांव में 26।

उधर, कायमगंज में सलमान खुर्शीद के गांव में भी कांग्रेस की स्थिति काफी खराब रही। कभी जिले की राजनीति का केंद्र रहने वाला सलमान खुर्शीद के गांव पितौरा में महज 26 मत कांग्रेस को मिले। जिस बूथ पर सलमान खुर्शीद का वोट है, उस पर केवल 14 मत ही हासिल हो सके। अन्य दो बूथों में कुल 12 वोट हासिल हुए। सलमान खुर्शीद को कांग्रेस के शीर्ष पांच नेताओं में शुमार किया जाता हैै। वह वर्ष 1991 में रामलहर में भी फर्रुखाबाद से लोकसभा चुनाव जीते थे। उसके बाद 2009 में भी वह फर्रुखाबाद के सांसद रह चुके हैं।