अखिलेश यादव ने करहल की सीट छोड़ने के बाद ये होंगे प्रत्याशी

Agra Zone UP

(www.arya-tv.com) सत्ता पाने की जंग हारने के बावजूद सपा मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल करने के कामयाब रहे। पर नतीजों के बाद उनके विधायक या सांसद बने रहने को लेकर कयासों का दौर चल रहा है।

जिले में, खासकर करहल क्षेत्र के लोग चर्चाओं में लगे हैं कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद रहेंगे या फिर करहल से विधायक। हालांकि विधायकी छोड़ने की चर्चाएं ज्यादा हैं। इसके साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि उनकी जगह सपा से चुनाव कौन लड़ेगा। इनमें रामगोविंद चौधरी से लेकर सैफई परिवार के सदस्यों के नाम भी उछल रहे हैं।

मुलायम ने जब-जब छोड़ी सीट, तब लड़े परिवार के सदस्य अखिलेश के सीट छोड़ने पर परिवार के किसी सदस्य के चुनाव लड़ने की संभावना अधिक होने के लिए लोकसभा चुनाव का उदाहरण दिया जा रहा है। 2004 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मुलायम सिंह यादव ने यहां से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए थे। इसी तरह वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। तब उनके पौत्र तेजप्रताप सिंह यादव का सपा ने प्रत्याशी बनाया था।