यूपी के उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला, ​​कहा—विपक्ष में बचे ​है सिर्फ ट्वीट वाले नेता

Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। वह सुबह करीब 11 बजे काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। षोडशोपचार दर्शन-पूजन करने के बाद डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठकर की। साथ ही मीडिया कर्मियों से वार्ता की।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में अब ट्वीट वाले नेता रह गए हैं।

यपी सरकार ने शिक्षा को दिया नया आयाम
यूपी सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम दिया है। प्रदेश की नई शिक्षण व्यवस्था अन्य राज्यों को अब राह दिखाने का काम कर रही है। नई शिक्षण व्यवस्था अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में अव्वल दिख रही है।

पिछली सरकारों में मिला खस्ताहाल शिक्षा तंत्र
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार से विरासत में मिले खस्ताहाल शिक्षा तंत्र में लाए गए बदलाव अब विद्यार्थियों के लिए तरक्की के नए द्वार खोल रहे हैं। यह बदलाव पिछले साढ़े चार साल में सही मंशा से किए गए कार्यों का परिणाम हैं। प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा मॉडन बनाया गया है। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यूपी आज देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा
डिप्टी सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी तेजी से बढ़ रही है। राज्य आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। निवेश के मामले में प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। प्रदेश में माफियाराज पर भी यूपी सरकार ने लगाम लगा दी है।