UP Board Result 2022 Date, Time: सीएम योगी के निर्देश के बाद UPMSP आज जारी करेगा रिजल्ट की तारीख upmsp.edu.in पर

Education

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाने के निर्देश के बाद दोनो ही कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट का ऐलान आज किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं, रिजल्ट 2022 डेट के साथ-साथ नतीजे जारी किए जाने के समय और परिणाम देखने के विकल्पों के विवरण आज यानि वीरवार, 16 जून 2022 को जारी किए जाएंगे। परिषद द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 डेट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डेट को लेकर प्रेस विज्ञप्ति आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी।

777 चार्ली:फिल्म देख कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई के निकले आंसू

ऐसे मे जबकि यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 की घोषणा में हो रही देरी पर खुद राज्य के सीएम द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं तो माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट के लिए विज्ञप्ति वीरवार को जारी किए जाने के साथ ही परिणाम की भी घोषणा एक-दो दिनों में यानि अधिकतम 18 जून 2022 तक कर दी जाएगी। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे दोनो कक्षाओं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार इसी सप्ताह में समाप्त हो जाएगा।

CBSE Board Result 2022 Date: 10वीं के नतीजे 15 जुलाई और 12वीं के 31 जुलाई तक सीबीएसई बोर्ड करेगा घोषित, वेटेज पर रहस्य बरकरार

UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट के ऐलान के बाद निर्धारित तिथि व समय पर औपचारिक घोषणा हो जाने पर परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।