777 चार्ली:फिल्म देख कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई के निकले आंसू

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) रक्षित शेट्टी स्टारर फिल्म 777 चार्ली 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 777 चार्ली में एक आदमी और उसके डॉग के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई पहुंचे और फिल्म देख वह भावुक हो गए। वह पूरी फिल्म के दौरान रोते दिखाई दिए, अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

डॉग्स का प्यार अनकंडीशनल प्यार है: CM बोम्मई
777 चार्ली की कहानी देख बसवराज बोम्मई को अपने पालतू डॉग की याद आ गई थी। उनके डॉग का पिछले साल निधन हुआ था, इसी वजह से वह पूरी फिल्म के दौरान भावुक नजर आए। वीडियो के अलावा कुछ फोटोज भी सामने आईं हैं, जिसमें रोते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म देखने के बाद CM ने मीडिया से बात करते हुए कहा, डॉग्स के ऊपर कई फिल्में बनी हैं। लेकिन इस फिल्म में जानवर और इमोशन के बीच एक जबरदस्त का तालमेल है। डॉग अपने इमोशन को आंखों से व्यक्त करता है। फिल्म 777 चार्ली बहुत अच्छी है और इसे सभी को देखनी चाहिए। मैं अनकंडीशनल प्यार के बारे में बात करता हूं और डॉग्स का प्यार अनकंडीशनल है और प्योर होता है।

फिल्म ने 24 करोड़ का बिजनेस किया है
777 चार्ली को किरणराज ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में लीड रोल में रक्षित शेट्टी के अलावा संगीता श्रृंगेरी, राज बी शेट्टी, दनिश सैत और बॉबी सिन्हा नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सभी भाषाओं में अबतक करीब 24 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। बॉक्स ऑफिस पर 777 चार्ली ने पहले दिन 6.27करोड़, दूसरे दिन 7.87करोड़ और तीसरे दिन 10.01 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।