रूस में प्रभास की राधे श्याम दिखाई जा रही, बॉलीवुड के अलावा एशियन और कोरियन सिनेमा पर फोकस

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) यूक्रेन युद्ध की वजह से हॉलीवुड के कई स्टूडियोज ने रूस में अपनी फिल्में की रिलीज को रोक दिया है। रूस ने हॉलीवुड के इस फैसले की काट के तौर पर अपने यहां बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवीज को दिखाने का फैसला किया है। रूस के वेडोमोस्टी अखबार के मुताबिक रूस सिनेमा नेटवर्क अब बॉलीवुड, एशियन, लैटिन और कोरियन फिल्मों को दिखाएगा।

रूस में महंगाई बढ़ी, पर टिकटों के दाम नहीं
रूस के बॉक्स ऑफिस पर फॉरेन सिनेमा का 75% का हिस्सा है। सिनेमा चेन के अधिकारियों के मुताबिक इस डिसीजन के दो कारण हैं। पहला सिनेमा देखना रूसियों के बीच सबसे पापुलर एक्टिविटी में से एक है। सिनेमा एक्सपर्ट एलेक्सी वास्यासिन का कहना है कि रूस में प्रोजेक्टर लैंप और दूसरी चीजों के दामों की कीमत 80% बढ़ गई है। हालांकि, इसके बावजूद टिकट को सस्ता रखने की कोशिश कर रहे है।

रूस के पांच बड़े सिनेमा नेटवर्क्स का कहना है कि टैक्स में बढ़ोतरी के बाद भी फिल्मों की टिकट में बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके अलावा सिनेमा हॉल में मिलने वाली खाने-पीने की चीजों के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। रूस के तीन सिनेमा चेन ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम की भी स्क्रीनिंग की थी, जिसके सारे शो हाउसफुल रहे।

डिज्नी और फिल्म फेस्टिवल्स ने किया रूस का बायकॉट
हॉलीवुड से डिज्नी और नेटफ्लिक्स जैसे बिग सिनेमा हॉउस रूस में अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक चुके हैं। इसके अलावा वॉर्नर ब्रदर्स ने अपनी फिल्म ‘द बैटमैन’ को रिलीज करने से मना कर दिया था। वहीं कांस और एमी अवॉर्ड्स भी रूस का बायकॉट कर चुके हैं।