NEET UG 2026 के टॉपर्स की लिस्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, देखें नाम, रैंक और स्कोर की पूरी लिस्ट

# ## Education

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में देश भर के करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इनमें 11.21 लाख कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है. इस बार के नतीजों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत 8 राज्यों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 17 रैंक में जगह बनाई है.

टॉप 17 रैंक में ये 8 राज्य शामिल

  • पंजाब
  • हरियाणा
  • राजस्थान
  • उत्तर प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना

छात्राओं ने मारी बाजी

इस साल नीट की परीक्षा में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस बार कुल क्वालिफाई हुए 11.21 लाख अभ्यर्थियों में से 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं.

स्कोर और टॉपर्स

बता दें कि देश भर में कुल 19 उम्मीदवारों ने 700 से ज्यादा स्कोर किया है. वहीं 1492 स्टूडेंट ने 650 से ज्यादा नंबर हासिल किया है. 600 से ज्यादा नंबर लाने वाले में कुल 10 हजार160 छात्र शामिल हैं. पंजाब-हरियाणा नंबर-1

NEET UG 2026 परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है. दोनों उम्मीदवारों ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए और इस साल की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सबसे ज़्यादा अंक पाने वाले उम्मीदवार बने. नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए, जिससे MBBS, BDS, AYUSH और अन्य संबंधित मेडिकल प्रोग्राम में अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया.

लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल

NTA के अनुसार, लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने NEET UG 2026 परीक्षा दी, जो 21 जून को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में फैले 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

टॉप-10 अभ्यर्थी और रैंक

  • आर्यन गुप्ता – पंजाब – सामान्य पुरुष – 99.9999% – 715
  • पंशुल बंसल – हरियाणा – सामान्य पुरुष – 99.9999% – 715
  • उपलक्ष्य गोयल – राजस्थान सामान्य पुरुष – 99.99985% – 714
  • आयुष भालोटिया – बिहार सामान्य – पुरुष 99.99965% – 713
  • कुडाले श्रावणी कृष्णा – महाराष्ट्र – ओबीसी-एनसीएल – महिला – 99.99965% – 713
  • रिया रंजन – बिहार – ओबीसी-एनसीएल – महिला – 99.99965% – 713
  • आर्यन दुबे – उत्तर प्रदेश सामान्य – 99.99965% – 713
  • गीतांश सरीन – पंजाब सामान्य – पुरुष 99.99915% – 712
  • गौरव सिंह – राजस्थान – ओबीसी-एनसीएल – पुरुष 99.99915% – 712
  • मोहनीश मारुति भोसले – महाराष्ट्र – सामान्य – पुरुष 99.99915% – 712

केंद्र शासित प्रदेशों के टॉपर्स

स्टेट टॉपर्स में लद्दाख से जिग्मेत यांगचन लामो (530 अंक), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक) और लक्षद्वीप से फहमिदा अनीस (573 अंक) शामिल हैं. इसमें सभी नॉर्थ ईस्ट राज्य भी शामिल हैं. कुल 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा अंक पाए हैं, जबकि 26 टॉपर्स ने 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं.

टॉप 138 रैंकर्स देश के 66 अलग-अलग शहरों से आते हैं. 705 से अधिक अंक पाने वाले टॉप 17 रैंकर्स आठ राज्यों से हैं, जिनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं.

आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने किया टॉप

एनटीए के अनुसार, जहां आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने 720 में से 715-715 अंक हासिल किए, वहीं 19 अभ्यर्थियों ने 700 अंक और 138 अभ्यर्थियों ने 690 अंक प्राप्त किए. इसके अलावा कुल 1,492 अभ्यर्थियों ने 650 या उससे अधिक अंक अर्जित किए, जबकि 10,160 अभ्यर्थियों ने 600 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं.