तीन पार्षदों ने मुलायम को किडनी देने को लिखा पत्र

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) सपा संरक्षक मुलायम सिंह की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। 6 दिन से उनकी हालत क्रिटिकल हैं और वह वेंटिलेटर पर हैं। गुरुवार दोपहर मेदांता अस्पताल ने उनका चौथा हेल्थ बुलेटिन जारी किया। जिसमें बताया गया उनकी हालत अभी भी क्रिटिकल है।

इसी दौरान बरेली शहर के तीन सपा पार्षदों ने भी मुलायम सिंह को किडनी डोनेट करने के लिए मेदांता अस्पताल के निदेशक के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है।

मंदिरों में हुआ हवन मस्जिदों में मांगी दुआ

सपा नेताओं द्वारा मुलायम सिंह के स्वास्थ्य लाभ को लेकर मंदिरों में हवन पूजन किया जा रहा है। इसी के साथ मस्जिदों एवं दरगाहों पर भी लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं। कई बड़े सपा नेता मेदांता मुलायम सिंह का हाल लेने गए।

इसी दौरान शहर के तीन पार्षदों ने मुलायम सिंह के लिए किडनी डोनेट करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। साथ ही मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी पत्र भेजा है।

उनके भी संरक्षक है मुलायम सिंह

जिसमे हजियापुर पार्षद रईस मियां अब्बासी, वार्ड 52 से पार्षद शमीम अहमद, वार्ड संख्या 49 से पार्षद गौरव गौरव सक्सेना ने पत्र लिखकर किडने डोनेट करने का अग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही सपा पार्टी से जुड़े है।

पार्टी ने हमेशा उन पर भरोसा करने के साथ ही उन्हें सम्मान दिया है। उन्होेंने कहा कि मुलायम सिंह की किडनी खराब होने की बात कही जा रही है। जिसके चलते वह किडनी देने काे पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह पार्टी के साथ ही उनके भी संरक्षक है। इस लिए वह उन्हें किडनी देने के लिए हर समय तैयार हैं।