हिजाब विवाद को लेकर ये रिपोर्ट बढ़ा सकती है भारत की चिंता

# ## National

(www.arya-tv.com) देश में इन दिनों हिजाब को लेकर हंगामा बरपा है। कुछ लोग हिजाब के समर्थन में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। तो कुछ लोगों का मानना है कि ये मुद्दा भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। एशियन लाइट इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, हिजाब विवाद के सहारे एक बहुलवादी देश के रूप में भारत की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

एशियन लाइट इंटरनेशनल ने कहा कि, दुनिया में बहुत से लोग ठीक से नहीं जानते कि भारतीय राष्ट्र और संस्कृति क्या है। भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक होने के बावजूद एक अनुकरणीय लोकतंत्र है। भारत विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और जनजातियों, भाषाओं और व्यंजनों का देश है। यहां के विभिन्न समुदाय शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से रहते हैं।

एशियन लाइट इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, हिजाब को प्रतिबंधित करने वाले ड्रेस कोड के बारे में एक कालेज के फैसले का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के विश्वास में हस्तक्षेप करना नहीं है। इसे कालेजों और स्कूलों जैसे बड़े और अधिक रचनात्मक प्लेटफार्मों के माध्यम से एक एकजुट राष्ट्र बनाने के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जाना चाहिए।

शैक्षणिक संस्थान समान पोशाक, पाठ्यक्रम और गतिविधियों सहित समान अवसरों के माध्यम से आपस में समानता बनाना चाहते हैं। कालेज और स्कूल भारत की विविधता और बहुलवाद के बीच एक सामूहिक विकल्प विकसित करने का प्रयास कर रहा है।

इसके अलावा, भारत के संवैधानिक आदर्श स्वतंत्रता, न्याय, समानता और आधुनिकीकरण के सिद्धांतों पर आधारित हैं। इसने दुनिया के महान धर्मों के लिए जगह बनाई है। जिनमें से कुछ का जन्म भारत में हुआ है। जैसे बौद्ध धर्म, जैन धर्म, सिख धर्म और सबसे बढ़कर इस्लाम धर्म है। एक धार्मिक युद्ध लड़ने के बजाय भारतीय समाज ने आपसी सद्धभाव और धर्मों और संस्कृतियों के बीच समाहित करने को प्राथमिकता दी है।