मोबाइल में चीनी जासूसों को ढूंढेगा ये एप,आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया कमाल

Agra Zone National UP

आगरा।(www.arya-tv.com) सरकार के द्वारा लिया गया फैसला कुद लोगों को रास नहीं आ रहा है पर चीनीयों द्वारा भारतीय सैनिकों पर हमले के बाद भारत सरकार का बदम सहीं भी बताया जा रहा है। सरकार द्वारा 59 चीनी एप को बैन करने के बाद अब उनकी जगह कौन से भारतीय एप डाउनलोड करने है, इसको लेकर लोग परेशान हैं। ऐसे में इस परेशानी को हल करने के लिए ताजनगरी के युवा साॅफ्टवेयर इंजीनियर ने चाइनीज एप अल्टरनेटिव नाम का नया एप बनाया है।

इस एप को डाउनलोड करने पर चीनी एप की जगह भारत के एप की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। बल्केश्वर निवासी अनुज अग्रवाल नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफटवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि चीन के साथ तनाव होने पर चीनी एप को हटाने की बात चल रही थी। तब उन्होंने सोचा कि बहुत से लोगों को पता ही नहीं है कि उनके मोबाइल में कौन-कौन से चीनी एप हैं। इतना ही नहीं अगर उन्हें हटा दें तो उनकी जगह कौन सा भारतीय एप डाउनलोड करें। ऐसे में लोगों की इस परेशानी को हल करने के लिए उन्होंने चाइनीज एप अल्टरनेटिव के नाम से अपना एप बनाया। इस एप को फोन में डाउनलोड करने पर ये फाेन को स्कैन करता है।

फोन में जो भी चीनी एप होगा उसके नाम बता देगा। इसके बाद उन चीनी एप को आप अनइंस्ट्राल कर सकते हैं। इसके साथ ही उन चीनी एप के विकल्प के रूप में भारत के एप की लिस्ट भी बताएगा। अगर भविष्य में गलती से फोन में चीनी एप डाउनलोड भी हो गया तो एप आपको इसकी तुरंत जानकारी दे देगा। अनुज ने बताया कि उनका एप अभी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। अनुज ने बताया कि वह पहले भी कई एप बना चुके हैं। वह गूगल स्टूडेंंट एंबेसडर भी रह चुके हैं।

अनुज समाजसेवी उर्मिला अग्रवाल और व्यापारी अशोक अग्रवाल के बेटे हैं। केंद्र सरकार द्वारा 59 चीनी एप पर रोक लगाने के बाद मंगलवार को टिकटॉक की सर्विस बंद हो गई। शाम को टिकटॉक की तरफ से अपने यूजर्स को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी गई। वहीं, टिकटॉक बंद होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की लाइन लग गई। कोई टिकटॉक को श्रद्धांजलि देते हुए वीडियो शेयर कर रहा है तो कोई टिकटॉक बंद होने पर दुखी है। चीनी एप पर रोक लगने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी टिकटॉक यूज करने वालों को हुई है।

टिकटॉक पर जिनके हजारों फॉलोअर थे वो सबसे ज्यादा परेशान दिखे। मंगलवार दोपहर से टिकटॉक की सर्विस बंद हो गई थी। इस पर कोई भी वीडियो अपलोड नहीं हो रही थी। टिकटॉक की ओर से भेजे गए मैसेज में लिखा था कि हम भारत सरकार द्वारा 59 एप्स को ब्लॉक किए जाने का पालन कर रहे हैं। सभी यूजर की प्राइवेसी और सिक्योरिटी का पालन करना हमारी पहली प्राथमिकता है। टिकटॉक के बंद होने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने खुशी जताई, वहीं कई लोगों ने दुख भी जताया।