मौसम मे बड़ा बदलाव 6 डिग्री तक जा सकता है पारा

Gorakhpur Zone

गोरखपुर (www.arya-tv.com) ठंड को लेकर निराश हो चुके लोगों को मौसम ने अचानक रोमांचित कर दिया है। किसान उत्‍साहित नजर आ रहे हैं तो घरों में गर्म कपड़ों छोड़ चुके लोगों ने एक बार फिर से अपनी पसंदीदा जैकेट निकाल ली है। कोई अपने न्‍यू ब्‍लेजर में दिख रहा है तो कोई कश्‍मीरी शाल ओढ़कर लोगों को इंप्रेस करने में लगा हुआ है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि अभी मकर संक्रांति तक मौसम का यही हाल रहेगा। 

मौसम की बेरुखी से उनके तो चेहरे ही मुरझा गए थे। कुछ किसान तो यह प्रार्थना करते दिख रहे हैं कि सूर्यदेव अभी बादलों के पीछे ही रहें। ताकि उनकी पैदावार अच्‍छी हो सके। सोमवार से लगातार कोल्‍ड डे का प्रभाव देखा जा रहा है। मंगलवार इस माह का दूसरा कोल्‍ड डे रहा। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि मौसम अभी लोगों के लिए अधिक रोमांचकारी होगा। न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के करीब जा सकता है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्‍यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

जाड़े में पूस की रातें  सबसे ठंडी मानी जाती हैं, लेकिन पिछले दिनों चटख धूप चलते लोग यह भी भूल गए थे कि यह पूस का माह चल रहा है, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में अचानक आए परिवर्तन के चलते अब दिन में भी पूस की रात जैसा आभास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी अगले दो दिनों तक यही स्थिति रहेगी। न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 

अगले पांच दिनों का संभावित तापमान

तिथि         न्यूनतम     अधिकतम 

14 जनवरी-    8          19

15 जनवरी-    9          19

16 जनवरी –   8          20

17 जनवरी-    9          20

18 जनवरी-    9          20