मोदी – योगी के नेतृत्व, नीति, निष्ठा व नियत पर देश एवं प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास : डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow
  • लक्ष्य प्रगति, प्रण अंत्योदय, पथ सुशासन है भाजपा की नीति : डॉ. राजेश्वर सिंह
  • सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मतदान कर भरी जीत की हुंकार
  • सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया मतदान, कहा 13 मई को आएंगे ऐतिहासिक

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ, इस दौरान 37 जिलों के 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों में वोट डाले गए। जिसका परिणाम 13 मई को घोषित किया जायेगा। लखनऊ मंडल के उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी में मतदान हुआ, बूथों पर मतदातओं की लम्बी लाईन दिखी।

निकाय चुनाव में सभी नेताओं ने अपने-अपने बूथ पर मतदान किया तो वहीँ सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी मोंटफोर्ट स्कूल, महानगर के मतदान बूथ पर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।

मतदान के बाद उत्साहित नजर आ रहे विधायक राजेश्वर सिंह ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व, नीति और निष्ठा पर जनता को अपार विश्वास है, भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सारे नगर निगम के चुनाव जीतेगी।

आगे सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में आजतक जो भी वादे किये हैं वो पूरे किये हैं, फिर वह चाहे 370 हटाना हो, भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चाहे CAA लाना हो। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता विपक्ष को नकार चुकी है। उन्होंने केवल जातिवाद, परिवारवाद और तुस्टीकरण की राजनीति की है, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, महिलाओं का सम्मान तक नही किया गया। सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी, माफियाओं का राज स्थापित कर दिया गया था। योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तरप्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है।

साथ ही अनिल दुजाना एनकाउंटर पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि जो माफिया हैं जो अपराधी हैं उनका स्थान जेल में होना चाहिए, योगी आदित्यनाथ जी की जीरो टालरेंस की नीति है अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएंगे तो हमारी पुलिस, हमारी STF पूरी तरह तैयार है उनका जवाब देने के लिए।