16 साल की लड़की प्रेमी संग फरार:बरेली में लड़की का चल रहा था अफेयर

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) बरेली में 16 साल की एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गई। घटना के समय लड़की का पिता और मां घर पर नहीं थे। जब परिजन घर लौटे तो पता चला कि लड़की पर नहीं है। लड़की अपने घर से एक लाख रुपए के जेवर और 5 हजार रुपए भी ले भागी।

पिता की तहरीर पर भुता पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। अब पुलिस लड़की के बरामदगी के प्रयास कर रही है।

3 दिन से लड़की को तलाश रहे परिजन

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति खेती करता है। 3 दिन पहले परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। जहां 16 साल की लड़की घर अकेली थी। रात में जब परिजन घर पहुंचे तो बेटी घर पर नहीं मिली।

परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला लड़की घर से जाती हुई दिखाई है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि केसरपुर गांव का रहने वाला फईम नाम का युवक गांव में आता था। जो चोरी छिपे लड़की से मोेबाइल पर बात करता था। यह युवक ही बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। सोमवार रात परिजनों ने भुता थाने में केस दर्ज कराया है।

फईम पर था परिवार का शक

लड़की के पिता ने कहा कि बेटी के जाने से पूरे परिवार की इज्जत चली गई। बस पुलिस मेरी बेटी को बरामद कर दे, अभी वह नाबालिग है। पिता ने पुलिस से कहा कि यह लड़का कई बार देखा गया, हमे संदेह था कि यह चोरी छिपे बात करता था। लेकिन बेटी चोरी छिपे मोबाइल पर बात करती थी। स्कूल आते जाते समय यह मिला था। पूरे मामले में थाना पुलिस लड़की की बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने फईम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।