आगरा में ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने किया सुसाइड:परिजन शव को हॉस्पीटल में छोड़कर भागे

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा के थाना ट्रांस यमुना अंतर्गत टेढ़ी बगिया में एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन शव को एसएन मेडिकल कॉलेज में छोड़कर चले गए। घर पर ताला लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना ट्रांस यमुना अंतर्गत जलेसर रोड पर अर्जुन सिंह रहते हैं। अर्जुन सिंह का ऑटो पार्ट्स का काम है। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर को करीब दो बजे करीब घर में गोली मार ली। बताया गया है कि परिजन घायल अवस्था में अर्जुन को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

घर पर लगा है ताला
सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी मृतक के घर पर पहुंचे। घर पर ताला लगा था। आस पड़ोस के लोगों ने भी कोई भी जानकारी न होने की बात कही। पुलिस पता लगा रहा है कि किन स्थितियों में गोली मारी गई।