केन्द्रीय कार्यालय पर नगर निगम चुनाव की चर्चा बैठक सम्पन्न हुई

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

(www.arya-tv.com)केंद्रीय कार्यालय सरोजनीनगर पर नगर निगम चुनाव से सम्बन्धित बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुकेश शर्मा एम.एल.सी. लखनऊ नगर अध्यक्ष भाजपा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में नगर निगम के चुनाव से संबंधित वार्ता और वोटरों आदि के बारे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गयी। साथ जिन नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है उसको कार्यकर्ताओं की सहायता से शामिल कराने पर ​बल दिया गया। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में योगी राज में आम जनता के लिए जो कार्य हो रहे हैं उसको आम जनता के बीच प्रचारित किया जाए जिससे कि जन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा सके। बैठक में कार्यालय प्रभारी के.एन.सिंह,मण्डल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा,वार्ड अध्यक्ष सुनली कुमार शर्मा,वार्ड अध्यक्ष मनोज शर्मा,सुनीता लाम्बा वार्ड अध्यक्ष, प्रशांत दीक्षित सेक्टर संयोजक, अजेंद्र पाण्डे वार्ड मंत्री, शिखर त्रिवेदी, संजय तिवारी बूथ अध्यक्ष, पंकज सिंह बूथ अध्यक्ष ,राजेश अग्रवाल बूथ अध्यक्ष,संजय त्रिपाठी बूथ अध्यक्ष ,रमाशंकर दुबे सेक्टर संयोजक, रमेश शर्मा,अमृता वर्मा,सुधा सिंह,नीरज शर्मा मण्डल कोषाध्यक्ष सहित आम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।