गोपेश्वर सेवा समिति के सेवा कार्यों ने जीता श्रद्धालुओं का दिल, भव्य भंडारे का आयोजन

Lucknow
  • गोपेश्वर सेवा समिति के सेवा कार्यों ने जीता श्रद्धालुओं का दिल, भव्य भंडारे का आयोजन –  पंकज श्रीवास्तव

लखनऊ। गोपालपुरी स्थित गोपेश्वर सेवा समिति ट्रस्ट समाजसेवा और धार्मिक कार्यों के क्षेत्र में लगातार सराहनीय योगदान दे रही है। ट्रस्ट के 90 से अधिक सदस्यों के अथक परिश्रम और सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। समिति के सेवा कार्यों से क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

  • मंदिर विकास कार्यों को मिली नई गति

भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए शेडिंग की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की सुविधा तथा जलभराव से बचाव के लिए पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। इसके साथ ही मंदिर की चारदीवारी और मुख्य द्वार को ऊंचा कर परिसर को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप देने का कार्य भी किया गया है। समिति द्वारा जनहित से जुड़े अनेक कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

  • ज्येष्ठ अमावस्या पर हुआ वृहद भंडारा

इसी सेवा श्रृंखला के अंतर्गत ज्येष्ठ मास की अमावस्या के अवसर पर गोपेश्वर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से शुरू हुए भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी, बूंदी और फ्रूटी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच वितरण का क्रम देर शाम तक निरंतर चलता रहा।

  • स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजन बना सफल

भंडारे के सफल आयोजन में समिति के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनीष बाजपेई सहित विवेक खरे, निखिल पाल, धीरज पाल, रूद्रेश तिवारी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, सुनील सिंह, सुनील सिन्हा, संतोष, नवनीत श्रीवास्तव, राघवेंद्र और क्रिश ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। समिति ने सभी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों को इसी प्रकार जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।