भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री की मन की बात का 100 वां एपिसोड सुना गया

Lucknow

(www.arya-tv.com)मोहनलालगंज और सरोजनीनगर की बात करें तो आशियाना राजनीति का वह हब गया है कि यहां बड़े नेता अकसर ही आया करते हैं। इसी कड़ी भाजपा के नये क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने भी आज आशियाना में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ देश के प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड सभी के साथ सुना गया। चुनाव का माहौल चल रहा है इसलिए मन की बात का यह कार्यक्रम और भी रोचक हो जाता है। सबकी निगांहे प्रधानमंत्री की बातों ओर लगी थी।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के साथ क्षेत्रीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना

प्रधानमंत्री में खुले दिल से कहा कि मेरे लिए मन की बात आस्था-पूजा और व्रत है साथ ही ‘मन की बात’ मेरे लिए दूसरों के गुणों की पूजा करने के जैसा ही रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,मंडल प्रभारी एसपी तिवारी, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, डॉ. प्रियंका मौर्या, पार्षद प्रत्याशी निर्मला सिंह, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, शालू सरदार, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, सेक्टर संयोजक प्रशांत दीक्षित, बूथ अध्यक्ष संजय तिवारी, प्रवीण शर्मा, राजेश अग्रवाल, विमल द्विवेदी, रमाशंकर दुबे, सेवानिवृत्त डीएसपी जालिम सिंह, आरडी वर्मा, रामा शंकर दुबे, आशीष माथुर, प्रवीन तिवारी, एसपी पांडेय डम्पी, रेशू पांडेय कार्यालय प्रभारी, उमाशंकर त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष, प्रशांत और क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के मन की बात के मुख्य अंश

  • 100वें एपिसोड के लिए सभी श्रोताओं को बधाई दी
  • हर एपिसोड नया रहता है। देशवासियों की नई सफलताओं का विस्तार इसमें मिलता है। देश के कोने-कोने से हर आयु वर्ग के लोग जुड़े हैं।
  • ओबामा के साथ मन की बात की तो इसकी चर्चा दुनिया में हुई
  • 50 साल पहले घर छोड़ा, इस कार्यक्रम से जनता से जुड़ा
  • मन की बात ईश्वर रूपी जनता के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे