पहाड़ों में बर्फबारी…उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से नीचे रहा तापमान

दिल्ली। उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्से रविवार को हुई बर्फबारी के कारण बर्फ की मोटी परत से ढंक गए, जबकि मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी गई। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री […]

Continue Reading

2029 को लेकर बृजभूषण ने अयोध्या से चुनाव लड़ने के दिए संकेत, विनय कटियार को बताया टिकट का हकदार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सियासी सुर्खियों में आ गए हैं। बाराबंकी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अयोध्या लोकसभा सीट को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़ने का फैसला वह समय आने पर करेंगे। उनके इस बयान को आगामी लोकसभा चुनावों, […]

Continue Reading

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर सजेगी ‘विकसित यूपी’ की झांकी, माघ मेला से लेकर कालिंजर किला होंगे प्रमुख आकर्षण

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 से 26 जनवरी तक राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समारोह में प्रदेश की पर्यटन क्षमता, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा की भव्य झलक देखने को मिलेगी। ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश को अग्रणी पर्यटन […]

Continue Reading

सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर डॉ. जितेंद्र यादव को “कर्मवीर पुरस्कार” से सम्मानित

चंदौली। सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं निरंतर अकादमिक योगदान के लिए डॉ. जितेंद्र यादव को महाविद्यालय के प्रतिष्ठित “कर्मवीर पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा प्रदान किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रदीप […]

Continue Reading

नगर निगम मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया ध्वजारोहण

नगर निगम मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया ध्वजारोहण लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति, उत्साह और गरिमा से परिपूर्ण वातावरण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण […]

Continue Reading

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक सम्पन्न, यूजीसी के नये प्रावधानों का कड़ा विरोध

लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक आज केन्द्रीय कार्यालय, मुण्डावीर परिसर, पकरी आलमबाग, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में सरकार द्वारा यूजीसी के नये प्रावधानों पर गहन चर्चा की गई और सर्वसम्मति से इसकी कड़ी निन्दा की गई। संगठन के महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने यूजीसी के नये प्रावधानों को भारतीय जनता पार्टी के […]

Continue Reading

77वें गणतंत्र दिवस पर आर्यकुल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हुआ झंडारोहण

77वें गणतंत्र दिवस पर आर्यकुल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हुआ झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मिला एकता और अखंडता का संदेश आर्यकुल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के निदेशक डॉ. सशक्त सिंह, डीन अकादमिक रूचि सिंह और रजिस्ट्रार सुदेश कुमार […]

Continue Reading

माँ-बच्चे का बंधन ही सशक्त समाज की नींव : डॉ. राजेश्वर सिंह

माँ ही पहली गुरु, वही गढ़ती है आत्मविश्वास और भविष्य : डॉ. राजेश्वर सिंह चेतना डेंटल हॉस्पिटल में मातृत्व उत्सव, डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया संबोधित लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने चेतना डेंटल हॉस्पिटल, क़िला, बिजनौर रोड में आयोजित “खूबसूरत मॉम & लिटिल स्टार्स” कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि माँ और […]

Continue Reading

डॉ. राजेश्वर सिंह ने की कौशल किशोर के नशा मुक्ति अभियान की सराहना, बोले जनजागरूकता समय की मांग

डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी कौशल किशोर को जन्मदिन की बधाई, नशा मुक्ति अभियान को बताया प्रेरणादायी नशा मुक्ति केवल सामाजिक पहल नहीं, सशक्त भारत की नींव: डॉ. राजेश्वर सिंह नशा मुक्त भारत समय की मांग: कौशल किशोर के जन्मदिन पर बोले डॉ. राजेश्वर सिंह देश में 16 करोड़ शराब सेवनकर्ता, 5–6 करोड़ नशे के […]

Continue Reading

प्रबुद्धजनों के बीच पहुँचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, संवाद कर रखे विकास के मुद्दे

मेधावियों को मिला सम्मान: विधायक राजेश्वर ने बाँटे लैपटॉप और साइकिल, स्मार्ट क्लास का भी ऐलान प्रबुद्ध विचारों से तय होती है नीति की दिशा: डॉ. राजेश्वर सिंह शिवपुरा, बंथरा गौशाला पहुँचे डॉ. राजेश्वर की गौसेवा, बताया गौशालाओं के लिए विधायक निधि से ₹12 लाख हुए स्वीकृत लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार […]

Continue Reading