मिशन शक्ति के बाद भी नहीं थम रहे छेड़छाड़ के मामले: सआदतगंज, हजरतगंज और कृष्णानगर में तीन महिलाओं ने पड़ोसियों पर लगाए आरोप

राजधानी में मिशन शक्ति अभियान के बावजूद महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर तीन महिलाओं ने पड़ोसियों पर छेड़छाड़, धमकी और अभद्रता के आरोप लगाते हुए अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है। सआदतगंज क्षेत्र में […]

Continue Reading

पेंशनर्स को नहीं लगाने पड़ेंगे EPFO के चक्कर… डाक विभाग से बनवा सकेगें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, घर बैठे मिल रही सुविधा

 पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब बैंक, सेवा केंद्र या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वह डाक विभाग से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। डाक विभाग की ओर से शुरू की गई इस सेवा की जानकारी शुक्रवार को लखनऊ परिक्षेत्र के […]

Continue Reading

आजम खां के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर बोलीं मायावती- मैं किसी से छिपकर नहीं मिलती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां के बसपा में शामिल होने की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि वह कभी भी किसी से छिपकर नहीं मिलतीं। माना जा रहा है कि मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित रैली […]

Continue Reading

लखनऊ नगर निगम ने शुरू की नई पहल…One App के माध्यम से उठवा सकते हैं मलबा

शहर में निर्माण और ध्वस्तीकरण के दौरान निकलने वाले मलबे के समुचित निस्तारण के लिए नगर निगम लखनऊ ने नई पहल शुरू की है। अब नागरिक अपने घर या निर्माण स्थल से निकले मलबे को आसानी से ‘लखनऊ वन एप के माध्यम से उठवा सकते हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि इसके लिए […]

Continue Reading

केजीएमयू में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती परीक्षा अगले माह

 केजीएमयू में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा नवम्बर में होगी। शुक्रवार को केजीएमयू प्रशासन ने भर्ती परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। केजीएमयू की वेबसाइट पर सूचना दी गई है।केजीएमयू में अक्टूबर 2024 में 332 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले गए थे। 17 प्रकार के पदों पर कर्मचारियों की […]

Continue Reading

यहां बिजली विभाग में घोटाला है… एक ही परिसर के दो एस्टीमेट बनाने पर जेई निलंबित

बिजनौर स्थित शारदा नगर विस्तार बिजली उपकेन्द्र के अवर अभियंता आशुतोष कुमार को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। उन पर ये कार्रवाई उपभोक्ता लालजी की शिकायत पर की गई है। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि लालजी की पत्नी कुंती देवी ने 21 मई को 2 […]

Continue Reading

गलत गणना कर 10 हजार का गृहकर हुआ 30 हजार… नगर निगम के समाधान दिवस में महापौर ने की सुनवाई

लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकी नाथ सभागार में शुक्रवार को आयोजित समाधान दिवस में एक भवन स्वामी ने जीआईएस सर्वे से गलत गणना करने का आरोप लगाया। इससे उनके भवन का 10 हजार की जगह 30 हजार रुपये गृहकर निकाल दिया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए।समाधान दिवस […]

Continue Reading

दवाओं पर कम डिस्काउंट, GST बदलाव की वजह से मरीजों की जेब पर असर

GST स्लैब में हुए बदलाव के बाद लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक शनिवार को हुई। मेडिसिन मार्केट में हुई इस बैठक में अहम निर्णय लिया गया, जिसका असर मरीजों की जेब पर पड़ सकता है। इस निर्णय के तहत थोक (होलसेल) से खुदरा बिक्री पर दी जाने वाली छूट अब तीन फीसदी कम कर […]

Continue Reading

अगले विधानसभा चुनाव में सर्वे कराकर ही होगा सपा प्रत्याशियों का चयन: अखिलेश यादव का ऐलान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर काम करने की ताकीद करते हुए रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में दल के प्रत्याशियों का चयन सर्वेक्षण कराकर ही किया जाएगा। अखिलेश यादव ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बुलन्दशहर और हापुड़ जनपदों […]

Continue Reading

शनि हत्याकांड: बहन की लव मैरिज पर चिढ़े थे भाई, मामा बनने की खबर मिलने पर की बहनोई की हत्या

मोहनलालगंज के शंकरबक्श खेड़ा के रहने वाले शनि रावत (24) की हत्या उसके सगे सालों ने की थी। निगोहां पुलिस ने गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक साले समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी भाई बहन के प्रेम विवाह से नाराज थे और हाल ही में […]

Continue Reading