सूरत महानगर पालिका में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, वार्ड नंबर 4 में पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया की हार। 4 उम्मीदवारों की जीत के साथ उसी वार्ड में बीजेपी की पूरी पेनल की जीत हुई है। गुजरात के महानगरपालिका चुनाव नतीजों की बात करें तो कुल 1,044 सीटों में से 228 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी ने 212 सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 14 सीटों से संतोष करना पड़ा है औऱ दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
पंचमहल के शाहरा में BJP की शानदार जीत
शाहरा म्युनिसिपैलिटी में भगवा लहराया, सभी 28 सीटें BJP के खाते में गईं। BJP कैंडिडेट्स ने 11 सीटें जीतीं, अब म्युनिसिपैलिटी में विपक्ष का सूपड़ा साफ। 17 सीटें बिना किसी मुकाबले के जाने के बाद, BJP ने बाकी 11 सीटों पर भी कब्ज़ा कर लिया। जीतने वाले कैंडिडेट्स को माला पहनाकर बधाई दी गई, जीतने वाले कैंडिडेट्स का शानदार विजय जुलूस, वर्कर्स में ज़बरदस्त जोश। जिला BJP जनरल सेक्रेटरी जिग्नेश पाठक को घोड़े पर बिठाकर शानदार विजय जुलूस निकाला गया। पूरा शाहरा कस्बा इस समय भगवा रंग में रंगा हुआ है।
