Summer Diet: गर्मियों में तरबूज खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

Agra Zone Health /Sanitation

(www.arya-tv.com) गर्मियों की बहार तरबूज इन दिनों खूब बिक रहे हैं। दामों में भी कम और फायदे और ठंडक देने के नाम पर नंबर वन इस फल की डिमांड इन दिनों अधिकांश हर घर में होती है। आयुर्वेदाचार्य डॉ कविता गोयल के अनुसार ये रसीला फल शरीर को हाइड्रेट रखने में असरदार होता है। वहीं, इससे गर्मियों में होने वाली समस्याएं जैसे- पेट दर्द, डिहाइड्रेशन इत्यादि को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से आपको भूख नहीं लगती है, जिससे आपके शरीर का वजन कम हो सकता है।

तरबूज खाने के फायदे

  1. गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां कम होने की संभावना होती है। यह भोजन को पचाने में आपकी मदद करता है। दरअसल, यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकता है। गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से डायरिया और गैस जैसी परेशानी होने की संभावना कम होती है। ऐसे में आप इसे अपने आहार में नियमित रूप से शामिल कर सकते हैं।
  2. तरबूज का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से घट सकता है। दरअसल, तरबूज में फाइबर और पानी की मात्रा भरपूर रूप से होती है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन नाश्ते या स्नैक्स के रूप में करते हैं, तो यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। तरबूज के इन्हीं गुणों की वजह से इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है।
  3. तरबूज में भरपूर रूप से पानी होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही यह डिहाइड्रेशन की परेशानी जैसे- कमर दर्द, चक्कर आना, मुंह सूखना, ब्लड प्रेशर की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्याओं को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से तरबूज का जूस पी सकते हैं।
  4. तरबूज में विटामिन सी भरपूर रूप से होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में कारगर है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन की क्रिया और आंतों में पनपने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में आपकी मदद कर सकता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार आ सकता है। यह विटामिन ए से भी भरपूर होता है। विटामिन ए और सी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
  5. तरबूज के सेवन से मांसपेशियों को मजबूत किया जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और अमीनो एसिड साइट्रलाइन भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो मांसपेशियों में होने वाले दर्द को कम करने में लाभकारी हो सकता है।
  6. तरबूज मेंसाइट्रलाइन नामक एमिनो एसिड से पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अगर आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई परेशानी है, तो तरबूज का सेवन करें।
  7. तरबूज में लाइकोपीन होता है। यह एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए की पर्याप्ता होती है, जो अस्थमा रोगियों के लिए लाभकारी है।

सावधानी भी है जरूरी

  1. पेट से जुड़ी परेशानी होने की संभावना
  2. एलर्जी की समस्या जैसे- स्किन एलर्जी, पेट से जुड़ी एलर्जी