मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में हुए स्पॉट वेकेशन से वापस लौटे अनुष्का- विराट

# ## Game

(www.arya-tv.com) क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखंड में छुट्टियां बिताकर मुंबई वापस लौट आया है। विराट अनुष्का को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दें रहे हैं। इस दौरान कपल ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट किए हैं।

विराट अनुष्का ने संतों के लिए रखवाया था भंडारा

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज 9 फरवरी से शुरू होने वाली है। इस बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानंद गिरि आश्रम पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें विराट-अनुष्का आश्रम में दर्शन करते दिखाई दिए। दोनों ने मंगलवार को यहां संतों के लिए भंडारा भी रखा था।

वामिका को कंधे पर बैठाकर विराट ने किया ट्रेकिंग 

अनुष्का और विराट ऋषिकेश ट्रिप पर गए थे। आश्रम में दर्शन और भंडारा करवाने के बाद कपल बेटी वामिका के साथ ट्रेकिंग पर निकले थे। बुधवार को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टैक्रिंग की कई फोटोज शेयर की, जिसमें वो विराट और वामिका दिखाई दे रहे हैं। ट्रेकिंग के दौरान जहां विराट के कंधे पर बेबी कैरियर बंधा हुआ है, जिसमें वो वामिका को बैठाकर ले जा रहा है। एक अन्य फोटो में विराट और वामिका नदी के किनारे पानी से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।