- डॉ. राजेश्वर सिंह की मौजूदगी में सोमेश्वर महादेव शिवमंदिर की वर्षगांठ: रुद्राभिषेक और भंडारे में डॉ.सशक्त सिंह सहित हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब
लखनऊ। आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज परिसर में स्थित सोमेश्वर महादेव शिवमंदिर की दूसरी वर्षगांठ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर रुद्राभिषेक एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल वैदिक विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक से हुई। आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का दुग्ध, जल, बेलपत्र सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। रुद्राभिषेक के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सोमेश्वर महादेव शिवमंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सद्भाव को बल मिलता है, साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। कॉलेज के निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने भी इस अवसर पर कहा कि मंदिर की स्थापना का उद्देश्य सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को संरक्षित करना है। भगवान शिव की उपासना से जीवन में संयम, धैर्य और सकारात्मकता का संचार होता है।
कार्यक्रम में प्रेमलता सिंह, श्रीमति रूचि सिंह डीन एकेमिक, डॉ. हितैषी सिंह, स्मृति सिंह, मनोज सिंह, प्रवीण सिंह, सुचिता, कायरा, सुदेश कुमार तिवारी, प्राचार्या डॉ. अंकिता अग्रवाल,एचओडी प्रणव पाण्डेय, उप निदेशक डॉ. आदित्य सिंह, एचओडी डॉ. अब्दुल रब खान, आर्य मीडिया नेटवर्क हेड डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. गौरव मिश्र, डॉ. रेखा सिंह, एचओडी बी.के. सिंह, डॉ. काशिफ शकील, डॉ. अनिल त्रिपाठी, वर्तनी श्रीवास्तव, प्रियंका केसरवानी, अक्षिता भल्ला, अंजली तिवारी, संगीता मौर्या, मुस्कान राजपूत, वत्सल श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम को भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न किया।
