खौफ के दिनों में मिली कुछ राहत, कोरोना के मामलों में आई गिरावट 24 घंटे में मिले 10 हजार केस

Health /Sanitation National

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों में एक बार कोरोना महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में कोविड के मामलों तेजी देखने को मिल रही थी लेकिन बीते 24 घंटे की आई रिपोर्ट ने राहत की खबर दी। इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही।

लगातार दो दिनों से 14 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 10 हजार 584 मामले सामने आए। इस दौरान 13 हजार 255 लोग ठीक हुए और 78 लोगों की मौत हो गई।

इस दौरान छह लाख 78 हजार 685 सैंपल टेस्ट हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल एक करोड़ 10 लाख 16 हजार 434 मामले सामने आए। इनमें सो एक करोड़ सात लाख 12 हजार 665 मरीज ठीक हो गए हैं।

एक लाख 56 हजार 463 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस एक लाख 47 हजार 306 है। अब तक एक करोड़ 17 लाख 45 हजार 552 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केस में गिरावट दर्ज की गई है।

एक्टिव केस 1.36 फीसद से गिरकर 1.34 फीसद हो गया है। रिकवरी रेट 97.24 फीसद हो गई है। डेथ रेट 1.42 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 21 करोड़ 22 लाख 30 हाजर 431 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।