शामली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लगे जय श्री राम के नारे

Meerut Zone

शामली (www.arya-tv.com) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार दोपहर नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूलों से उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी इस दौरान उनके साथ रहे। स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को देखते ही जय श्रीराम जय, श्रीराम के जयकारे लगाए। इसका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से जवाब दिया।

इस दौरान डीएम और एसपी मय पुलिस बल मुस्तैद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के साथ सैकड़ों गाड़ियां चल रही थी। नगर पंचायत कार्यालय से थोड़ी ही दूर पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता भी खड़े थे। कुछ ही पलों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बनत से गुजर गया।

उधर कैराना क्षेत्र के गांव कंडेला में स्थित चौधरी मान सिंह इंटर कालेज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह किसान संवाद सम्मलेन को जल्द ही संबोधित करेंगे। यहां हजारों लोग मौजूद हैं। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा नेता मृगांका सिंह हैं।