मंच पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कहा-यही हालात रहे, तो शायद देश फिर गुलाम हो जाएगा,जानें पूरी खबर

Meerut Zone

मेरठ (www.arya-tv.com) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मवाना में जनसभा को संबोधित करने पहुंच चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सम्बोधन शुरू। कहा -23 मार्च ऐतिहासिक दिन है भारत की आजाद की लड़ाई में न जाने कितने लोग शहीद हुए।

कितनों को फांसी पर चढ़ा दिया गया। जेल में रहना पड़ा। हम लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। धन सिंह कोतवाल को कोई नहीं भूल सकता। यही हालात रहे, तो शायद देश फिर गुलाम हो जाएगा। जिन्‍होंने इतिहास पढ़ा होगा वे जानते होंगे कि एक व्‍यापार करने वाली कंपनी सरकार बन गई। एक कानून पास हुआ और कंपनी कानून बन गई। जो लड़ाई उस समय चलाई गई थी। उसकी आज भी जरूरत है।

मैं बधाई देता हूं किसानों के आंदोलन चलाने वालों को। मैं जानता हूं किसान को जब तक उसका हक नहीं मिलेगा वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। आंदोलन को यहां के लोगों ने सहयोग दिया। सभी राजनीतिक दलों ने सहयोग किया तो सरकार को पीछे हटना पड़ा।आने वाले समय में यदि राज्‍य की जनता ने यूपी को सरकार को नकार दिया तो ये तीन कानून कहां जाएंगे इन‍का कुछ पता नहीं चलेगा।