राधा रानी के आंगन में छाए खुशियों के रंग

Agra Zone

आगरा (www.arya-tv.com) भगवान श्री कृष्ण की शक्ति राधा रानी के आंगन में मंगलवार को खुशियों का रंग बरस रहा है। लठामार होली की मस्ती में न केवल ब्रज वासी बल्कि लाखों श्रद्धालु भी डूबे हैं। सुबह से ही यहां श्रद्धा की होली में रंगने को श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। दोपहर तक कई लाख श्रद्धालु पहुंच गए हैं।

जगह-अबीर गुलाल की मस्ती में लोग झूम रहे हैं। पहली बार सरकार ने इसे राज्य मेला घोषित किया और रंगोत्सव नाम दिया। जगह जगह सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। लठामार होली की तैयारियां तेज हो गई हैं। करीब तीन बजे होंली शुरू होगी। नन्दगांव से हुरियारे कुछ देर में बरसाना पहुंच जाएंगे। वहीं लाड़ली जी मंदिर में श्रीजी के समक्ष रंगों की होली शुरू हो गई है। यहां आस्था और श्रद्धा के रंग में श्रद्धालु रंग गए हैं।