विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल अवध प्रांत द्वारा शौर्य जागरण यात्रा संपन्न हुई

Lucknow

(www.arya-tv.com) 8 अक्टूबर 2023 को विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल अवध प्रांत द्वारा शौर्य जागरण यात्रा संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से लखनऊ दक्षिण एवं लखनऊ पूरब के समस्त पदाधिकारीगण एवं विशाल संख्या में कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए। संगठन की मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के समस्त माताओं एवं बहनों ने अतुलनीय सहभागिता का प्रदर्शन किया।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश गजेंद्र  द्वारा हिंदुत्व जागरण के लिए मंच से उद्बोधन  दिया। अवधप्रांत संगठन मंत्री राजेश प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल, प्रांत मंत्री देवेन्द्र मिश्रा, बजरंगदल प्रांत संयोजक महेश एवं अनन्य प्रांत के द्वारा समस्त हिन्दू समाज को एकजुटता के साथ कदमताल करने का आवाहन किया।

लखनऊ विभाग से कार्यक्रम में विभाग मंत्री योगेश, सह मंत्री नीरज, बजरंगदल संयोजक मुनेंद्र, बजरंगदल सह सयोजक विजय बजरंगी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिशानिर्देशन किया। कार्यक्रम की भव्यता में क्षेत्र के समस्त पार्षदों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी का परिपूर्ण निर्वहन करते हुए सुचारू रूप से सम्मिलित रहें।