यूपी में 233 दिन खुलेंगे स्कूल, नोट करें 2024 का पूरा कैलेंडर

# ## UP

(www.arya-tv.com)  साल 2023 खत्म होने वाला है. इसी के साथ लोगों ने अभी से साल 2024 का कैलेंडर देखना शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने यूपी शैक्षिक सत्र 2024-25 का कैलेंडर जारी कर दिया है (Uttar Pradesh Academic Calendar 2024). इसमें कार्य दिवसों के साथ ही सभी छुट्टियों का भी उल्लेख किया गया है.

बच्चे हों या बड़े, छुट्टियों को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है (School Holidays in UP). एडवांस में छुट्टियों का पता चल जाने से आगामी प्लानिंग करना आसान हो जाता है. अगले साल उत्तर प्रदेश के स्कूल 100 से ज्यादा दिन बंद रहेंगे. इन छुट्टियों के अलावा बारिश, कोहरे, प्रदूषण आदि की वजह से आकस्मिक अवकाश की घोषणा भी की जा सकती है.

उत्तर प्रदेश में 233 दिन होगी पढ़ाई
उत्तर प्रदेश में विंटर वेकेशन 2023 के बीच 2024-25 का एकैडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है (UP Winter Vacation 2023). इसके  मुताबिक, साल 2024 में 233 दिन स्कूल खुलेंगे. अगले साल यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 118 छुट्टियां मिलेंगी. इनके अलावा मौसम आदि को देखते हुए कुछ आकस्मिक अवकाश भी मिल सकते हैं.

2024 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
साल 2024 में शिक्षिकाएं करवा चौथ के अलावा किन्हीं दो अन्य व्रत-त्योहारों पर भी अवकाश ले सकेंगी. इसके लिए उन्हें स्कूल प्रिंसिपल से छुट्टी लेनी होगी. जानिए, साल 2024 में उत्तर प्रदेश के स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे.

1- 15 जनवरी, सोमवार, मकर संक्रांति

2- 17 जनवरी, बुधवार, गुरुगोविंद सिंह जयंती

3- 25 जनवरी, गुरुवार, मो० हजरत अली का जन्मदिवस

4- 26 जनवरी, शुक्रवार, गणतंत्र दिवस

5- 14 फरवरी, बुधवार, बसंत पंचमी

6- 24 फरवरी, शनिवार, संत रविदास जयंती

7- 08 मार्च, शुक्रवार, महाशिवरात्रि

8- 24 मार्च, रविवार, होलिका दहन

9- 25 मार्च, सोमवार, होली

10- 29 मार्च, शुक्रवार, गुड फ्राइडे

11- 01 अप्रैल, सोमवार, ईस्टर मंडे

12- 11 अप्रैल, गुरुवार, ईद-उल-फितर

13-14 अप्रैल, रविवार, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

14- 17 अप्रैल, बुधवार, राम नवमी

15- 21 अप्रैल, रविवार, महावीर जयंती

16- 21 मई से 30 जून 2024, गर्मी की छुट्टी (41 दिन)

17- 17 जुलाई, बुधवार, मोहर्रम

18- 15 अगस्त, गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस

19- 19 अगस्त, सोमवार, रक्षाबंधन

20- 25 अगस्त, रविवार, चेहल्लुम

21- 26 अगस्त, सोमवार, जन्माष्टमी

22- 16 सितंबर, सोमवार, ईद-ए-मिलाद/ बारावफात

23- 17 सितंबर, मंगलवार, विश्वकर्मा पूजा/ अनंत चतुर्दशी

24- 02 अक्टूबर, बुधवार, महात्मा गांधी जयंती

25- 12 अक्टूबर, शनिवार, दशहरा महानवमी/ विजय दशमी

26- 30 अक्टूबर, बुधवार, नरक चतुर्दशी

27- 31 अक्टूबर, गुरुवार, दीपावली

28- 02 नवंबर, शनिवार, गोवर्धन पूजा

29- 03 नवंबर, रविवार, भैयादूज/ चित्रगुप्त जयंती

30- 15 नवंबर, शुक्रवार, गुरुनानक जयंती /कार्तिक पूर्णिमा

31- 24 नवंबर, रविवार, गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस

32- 25 दिसंबर, बुधवार, क्रिसमस डे