28 अक्टूबर को खत्म हो रही SBI की खास स्कीम:इसमें निवेश करने पर मिल रहा 6.10% ब्याज

# ## Business

(www.arya-tv.com) देश का सबसे बड़ा बैंक SBI ने आजादी के 75 साल पूरा होने पर एक खास स्कीम उत्सव डिपॉजिट पेश की है। इस स्कीम के तहत निवेश करने पर आप आम FD से ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इस स्पेशल FD स्कीम 28 अक्टूबर, 2022 तक है। ऐसे में अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो जल्दी करें।

1000 दिनों की FD पर मिल रहा ज्यादा ब्याज
SBI ने उत्सव डिपॉजिट के नाम से 1000 दिनों की FD शुरू की है। इसमें SBI 1,000 दिनों के लिए जमा पर 6.10% प्रति वर्ष की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक नियमित दर से अधिक 0.50% की अतिरिक्त ब्याज दर प्राप्त करने के पात्र होंगे। इसमें 2 करोड़ रुपए तक निवेश किए जा सकते हैं।

SBI 5.65% तक ब्याज दे रहा

SBI फिलहाल FD पर 2.90% से 5.50% तक का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.40%-6.30% तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ​​​​​​​SBI वर्तमान में जमाकर्ताओं को 5 से 10 साल की अवधि के लिए 5.50% तक ब्याज की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 6.30% तक ब्याज दे रहा है।

FD पर SBI कितना ब्याज दे रहा

अवधि ब्याज दर (%) सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर(%)
7 से 45 दिन 2.90 3.40
46 से 179 दिन 3.90 4.40
180 से 210 दिन 4.40 4.90
211 से 1 साल से कम 4.60 5.10
1 साल से 2 साल से कम 5.30 5.80
2 साल से 3 साल से कम 5.35 5.85
3 साल से 5 साल से कम 5.45 5.95
5 साल से 10 साल 5.50 6.30