- नगर निगम का 20 अरब 50 करोड़ आय के सापेक्ष 17 अरब 87 करोड़ रुपये के व्यय का पुनरक्षित बजट सर्वसम्मति से हुआ पास
- महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2020-21 का पुनरक्षित बजट सर्वसम्मति से पास किया गया।
(www.arya-tv.com)पुनरक्षित सदन में लखनऊ नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2020-21 में 20 अरब 50 करोड़ रुपये की आय के सापेक्ष 17 अरब 87 करोड़ रुपये के व्यय का बजट महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से पास किया गया। इसी प्रकार जलकल विभाग का बजट 3 अरब 44 करोड़ 84 लाख रुपये की आय के सापेक्ष 3 अरब 44 करोड़ 56 लाख रुपये के व्यय के साथ सर्वसम्मति से पास किया गया।

पास किये गए बजट के प्रमुख बिंदु
- प्रधान कार्यालय के अधिष्ठान को 30 करोड़ से बढ़ाकर 32 करोड़ रुपये किया गया।
- जोनल कार्यालय के अधिष्ठान को बढ़ाकर 15 करोड़ से 18 करोड़ रुपये किया गया।
- संयंत्र एवं आकस्मिक व्यय को 13 करोड़ से 15 करोड़ रुपये किया गया।
- पेट्रोल डीजल के व्यय को बढ़ाकर 31 करोड़ से 38 करोड़ किया गया।
- नए निर्माण कार्य को बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये किया गया।
- पेंशन पर व्यय को बढ़ाकर 70 से 75 करोड़ रुपये किया गया।
- कंप्यूटरीजेशन पर व्यय बढ़ाकर 1 करोड़ 80 लाख से 2 करोड़ 30 लाख तक किया गया।
- जनता पर कोई अन्य नया कर नहीं लगाया गया।
सरोजनीनगर प्रथम वार्ड के पार्षद राम नरेश रावत पर नगर निगम द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर निगम संपत्ति को छति पहुँचाने पर दर्ज हुई एफआईआर पर सदन की कमिटी जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जायेगा।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर महापौर के आवाहन पर ऐसे 5 लखनऊ के वैज्ञानिकों को याद कर सदन ने ताली बजाकर आभार जताया, जिन्होंने अपने शोधों से लखनऊ का नाम विश्व मे रौशन किया।