2024 चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने का लिया संकल्प : डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow
  • ‘वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन’ में डॉ. राजेश्वर सिंह ने गिनाई भाजपा की उपलब्धियां

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पार्टी के योजनाओं, नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशियाना आवास पर ‘वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 9 वर्षों के कार्यों और नीतियों पर चर्चा हुई और आगामी चुनावी में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने का संकल्प लिया।

इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, 300 से अधिक सांसद लोकसभा में और 100 से अधिक राज्यसभा में सांसद हैं। विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जा रहा है, यह सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम व प्रयासों का परिणाम है कि आज भारत एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित है। आज कोई देश हमारी तरफ आंख उठा के नहीं देख सकता है, हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के त्याग व समर्पण के कारण ही आज उत्तर प्रदेश में इतिहास रचते हुए भाजपा ने दोबारा सत्ता में आई। आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ हो रहा है, प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है।

केरल स्टोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में तरह-तरह की साजिशें हो रही है, केरल में 1991 हिंदुओं की आबादी 68.5 प्रतिशत थी, लेकिन 2011 जनगणना में हिंदुओं की आबादी 14 प्रतिशत घटकर मात्र 54 प्रतिशत रह गई है, यह चिंता का विषय है। आगे उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है, हम सभी को मिलकर पार्टी को पूर्ण मतों से विजयी बनाना है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, राष्ट्रप्रथम, लोककल्याण और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलने वाली भाजपा के ध्वजवाहक हमारे कार्यकर्ता हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष में भारत एक महाशक्ति के रूप में स्थापित हुआ है और विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

इस कार्यक्रम में लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, भूपेंद्र शर्मा, गोविन्द शुक्ला, शंकरी सिंह, अजीत शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, कर्नल दया शंकर दुबे, रमा शंकर त्रिपाठी व विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भोज किया।